News in Brief

Odisha News: ओडिशा में एक भयानक सड़क हादसा हुआ, जिसमें 5 पुलिस वालों की मौत हो गई. नेशनल हाईवे 49 पर झारसुगुड़ा सदर पुलिस स्टेशन के पास ट्रेलर ने पुलिस की गाड़ी को टक्कर मार दी. जिस समय हादसा हुआ, उस समय गाड़ी में 8 पुलिस वाले मौजूद थे. टक्कर के बाद 5 पुलिस वालों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन को गंभीर चोटें आई हैं उन्हें आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया है जहां पर उनका इलाज चल रहा है. 

क्या बोले अधिकारी?
टक्कर इतनी ज्यादा खतरनाक थी कि पुलिस की गाड़ी चकनाचूर हो गई. इसका वीडियो भी सामने आया है. मामले को लेकर झारसुगुड़ा के पुलिस सुपरिटेंडेंट (SP) गुंडाला रेड्डी राघवेंद्र ने कहा कि ये पुलिस वाले एक शादी समारोह से लौट रहे थे. वहीं DM चव्हाण कुणाल मोतीराम ने कहा कि आज झारसुगुड़ा में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई जिसमें हमने 5 पुलिस वालों को खो दिया, हम देखेंगे कि यह घटना क्यों हुई और यह पक्का करेंगे कि जरूरी कदम उठाए जाएं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों.

Add Zee News as a Preferred Source

सीएम ने जताया दुख
हादसे के बाद ओडिशा के सीएम मोहन चरण मांझी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि झारसुगुड़ा में एक दुखद सड़क दुर्घटना में ड्यूटी पर तैनात 5 पुलिस अधिकारियों की असमय मौत की खबर सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ है. इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और दुर्घटना में घायल हुए अन्य लोगों के ठीक होने के लिए भगवान से प्रार्थना करता हूं.