
मेरठ की धरती से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कांग्रेस के दिल्ली में किए गए शर्टलेस प्रोटेस्ट पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि दिल्ली में एआई समिट जैसा सम्मेलन दुनिया के विकासशील देशों में आज तक कभी नहीं हुआ. दुनिया के कोने-कोने से लाखों लोग दिल्ली में जुटे थे. उन्होंने कहा कि मैं मेरठ के लोगों से पूछना चाहता हूं कि आपको गर्व हुआ या नहीं हुआ. लोगों ने हां में जवाब दिया. मोदी ने एक सुर में गरजते हुए कहा कि ये काम भारत के लिए हुआ या नहीं हुआ. भारत के भाग्य को बदलने के लिए हुआ है या नहीं. 21वीं सदी में लीडरशिप लेने के लिए हुआ है या नहीं हुआ है.
मोदी ने कहा कि पूरा देश गर्व से भर गया लेकिन कांग्रेस और इसके ईकोसिस्टम ने क्या किया. कांग्रेस ने भारत के एक वैश्विक आयोजन को अपनी गंदी और नंगी राजनीति का अखाड़ा बना दिया. पीएम ने कहा कि समारोह स्थल पर विदेशी अतिथियों के सामने कांग्रेस के नेता कपड़े उतारकर पहुंच गए. मैं कांग्रेस वालों को पूछता हूं- देश तो जानता है कि आप पहले से ही नंगे हो फिर कपड़े उतारने की जरूरत क्या पड़ी?
खबर अपडेट हो रही है…

