News in Brief

Udhayanidhi Stalin: तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने पीएम मोदी के खिलाफ विवादित बयान दिया है. स्टालिन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब टीवी पर आते हैं, लोग डर जाते हैं. अपनी बात बढ़ाते हुए स्टालिन ने कहा, ‘तमिलनाडु के डिप्टी चीफ मिनिस्टर उदयनिधि स्टालिन ने BJP-AIADMK गठबंधन पर तीखा हमला करते हुए कहा कि डीएमके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नहीं डरती, भले ही PM मोदी के पिताजी आ हजाएं. डरने वाले डरते होंगे, हम पीएम मोदी से कभी नहीं डरेंगे’.

तमिलनाडु और दिल्ली के बीच मुकाबला: उदयनिधि

कोयंबटूर में डीएमके की यूथ विंग के एक इवेंट में बोलते हुए उदयनिधि स्टालिन ने ये भी कहा, ‘जब मोदी टेलीविजन पर आते हैं, तो लोग डर जाते हैं कि वो क्या अनाउंस करने वाले हैं. मोदी के नोटबंदी और कोरोना (लॉकडाउन) अनाउंसमेंट ने लोगों को डरा दिया. लेकिन अगर स्टालिन TV पर आते हैं, तो लोग नई अनाउंसमेंट स्कीम से खुश होते हैं. हम लोग तमिलनाडु की भलाई के लिए अपने अधिकार कभी नहीं छोड़ेंगे. हम PM मोदी से नहीं डरेंगे, भले ही PM मोदी के पिता आ जाएं’.

एमके स्टालिन ने कहा आने वाला चुनाव तमिलनाडु और दिल्ली के बीच मुकाबला है. स्टालिन ने AIADMK के जनरल सेक्रेटरी और तमिलनाडु असेंबली में विपक्ष के नेता ए के पलानीस्वामी पर यूनियन बजट 2026-27 की तारीफ करने के लिए भी हमला बोला.

Add Zee News as a Preferred Source