
Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में हो रहे SIR को लेकर टिप्पणी की है. उन्होंने कहा कि SIR के नाम पर जनता को प्रताड़ित किया जा रहा है. सीएम ने दावा किया कि प्रदेश में SIR प्रक्रिया के चलते लगभग 60 लोगों की मौत हो चुकी है. साथ ही बुजुर्ग लोगों को डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जा रहा है. मुख्यमंत्री ने बांकुड़ा में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले पार्टी सोनार बांग्ला का वादा करते हैं, लेकिन अन्य राज्यों में बंगाली बोलने वाले लोगों को पीटा जाता है.
‘SIR एक बेहद बड़ा घोटाला है…’
ममता बनर्जी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा,’ SIR एक बेहद बड़ा घोटाला है. AI तकनीक का इस्तेमाल करके SIR किया जा रहा है.’ सीएम ने दावा किया कि यहां की जनता भाजपा को पश्चिमं बंगाल में सरकार नहीं बनाने देगी. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा,’ अगर वोटर लिस्ट से एक भी लीगल वोटर का नाम हटा तो उनकी पार्टी TMC दिल्ली में चुनाव आयोग के ऑफिस का घेराव करेगी. उन्होंने कहा,’ भाजपा कहती है कि घुसपैठिए सिर्फ बंगाल से आते हैं. अगर ऐसा है तो क्या पहलगाम में हमला आपने कराया था? दिल्ली में जो घटना हुई, उसके पीछे कौन था? भाजपा सिर्फ SIR के नाम पर लोगों को परेशान कर रही है.’
ये भी पढ़ें- अहमदाबाद में पुराने विवाद को लेकर आपस में भिड़े 2 गुट, जमकर हुई पत्थरबाजी
बंगाल दौरे पर अमित शाह
बता दें कि ममता बनर्जी का बयान ऐसे समय पर आया है जब गृह मंत्री अमित शाह भी बंगाल के दौरे पर पहुंचे हैं. उन्होंने एक प्रेस कांफ्रेंस में TMC पर आरोप लगाया कि ये सरकार घुसपैठ को नहीं रोक सकती है. उन्होंने यह भी कहा कि अगर पश्चिम बंगाल में भाजपा की सकार बनती है तो एक परिंदा भी नहीं मार पाएगा. उन्होंने ममता बनर्जी की सरकार पर चुनावी फायदे के लिए बांग्लादेशी घुसपैठियों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि भाजपा देश से गरीबी हटाने का काम कर रही है.
ये भी पढ़ें- पूर्वोत्तर में खड़ा करना चाहते थे हंगामा, चौपट हुआ प्लान… असम-त्रिपुरा पुलिस ने गिरफ्तार किए आतंकी संगठन से जुड़े 11 लोग
‘मैं सभी धर्मों पर विश्वास करती हूं…’
ममता बनर्जी ने इससे पहले कोलकाता में एक कार्यक्रम में कहा था,’ कई लोगों का कहना है कि मैं तुष्टीकरण कर रही हूं, लेकिन मैं सेक्युलर हूं और सभी धर्मों में विश्वास करती हूं. मुझे बंगाल से प्यार है, मुझे भारत से प्यार है. हम सभी जाति-धर्मों से प्यार करते हैं. यही हमारी विचारधारा है. हर व्यक्ति को अपना लोकतांत्रिक अधिकार है. धर्म व्यक्तिगत पसंद है, लेकिन त्योहार सभी के लिए हैं.’ सीएम ने आगे कहा,’ मैं सभी धर्मों के कार्यक्रमों में जाती हूं, जब मैं गुरुद्वारे जाती हूं तो किसी को कोई दिक्कत नहीं होती, लेकिन अगर मैं ईद के कार्यक्रम में जाती हूं तो कुछ लोगों को दिक्कत होने लगती है.’

