Tamil Nadu Politics: तमिलनाडु की राजनीति में एक बार फिर हलचल मची है. AIADMK के निष्कासित नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम (OPS) ने वापस से पार्टी में आने की इच्छा जताई है. उन्होंने गुरुवार 29 जनवरी 2026 को AMMK के टीटीवी दिनाकरन और अपने भाई एडप्पाडी के पलानीस्वामी से कहा कि वे गुटों के पुनर्मिलन के लिए तैयार हैं. उन्होंने व्यंग्य भरे लहजे में पूछा,’ मैं इसके लिए तैयार हूं. क्या वे तैयार हैं?. वहीं पलानीस्वामी ने पन्नीरसेल्वम की वापसी की किसी भी तरह की संभावना से इंकार किया है.
पलानीस्वामी ने साफ किया इंकार
AIADMK के जनरल सेक्रेटरी एडप्पाडी के पलानीस्वामी ने कहा कि पार्टी की जनरल काउंसिल ने सभी की सहमति से उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से बेदखल करने का संकल्प लिया है, जिससे उनकी वापसी की कोई गुंजाइश नहीं बची है. पन्नीरसेल्वम की AIADMK में वापसी की अपील का जवाब देते हुए पलानीस्वामी ने कहा कि यह फैसला 2,500 से ज्यादा जनरल काउंसिल सदस्यों द्वारा लिया गया था.
ये भी पढ़ें- ‘किसी भी छात्र के साथ भेदभाव न हो…,’ UGC पर ‘सुप्रीम’ फैसले के बाद क्या बोले नेता? नियमों के रोक सांसदों का रिएक्शन
AIADMK में पन्नीरसेल्वम की वापसी
ओ पन्नीरसेल्वम ने एक कार्यक्रम में संबोधन के दौरान पलानीस्वामी को अपना ‘बड़ा भाई’ बताते हुए कहा कि मौजूदा स्थिति में AIADMK का एकजुट होना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि पलानीस्वामी ने अभी गठबंधन को लेकर आखिरी फैसला नहीं लिया है, लेकिन वे AIADMK के अंदर अपने अधिकारों की लड़ाई कानूनी तौर पर जारी रखेंगे. पन्नीरसेल्वम ने कहा,’ मैं AIADMK के साथ एकजुट होने के लिए तैयार हूं. टीटीवी दिनाकरण मुझे स्वीकार करने को तैयार हैं. सवाल यह है कि क्या EPS (एडप्पाडी के पलानीस्वामी) तैयार हैं?’ पन्नीरसेल्वम ने यह भी संकेत दिया कि AAMK चीफ टीटीवी दिनाकरण उनकी AIADMK में वापसी का मार्ग आसान कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें- UGC New Rules: UGC पर देशभर में घमासान, नए नियमों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दर्ज याचिका, क्या है छात्रों की डिमांड?
विफल होगी भाजपा की कोशिश?
बता दें कि पलानीस्वामी ने पन्नीरसेल्वम की AIADMK में वापसी की किसी भी तरह की संभावना से मना किया है. उन्होंने साफ कहा है कि पार्टी में पन्नीरसेल्वम के लिए कोई जगह नहीं है. पलानीस्वामी का यह रुख ऐसे वक्त में देखने को मिला है, जब भाजपा की ओर से AIADMK के बिखरे गुटों को एकसाथ कर DMK के विरुद्ध मजबूत मोर्चा बनाने की तैयारी कर रही है. बता दें कि पलानीस्वामी और पन्नीरसेल्वम के बीच साल 2016 में जयललिता के निधन के बाद टकराव शुरु हुआ. पन्नीरसेल्वम ने नेतृत्व को लेकर चली खींचतान के बीच पलानीस्वामी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था. इसके चलते साल 2022 में उन्हें AIADMK से बेदखल कर दिया था.
