Baramati Plane Crash: महाराष्ट्र के बारामती में उप मुख्यमंत्री अजित पवार का विमान क्रैश हो गया है. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का चार्टर्ड विमान Learjet 45XR मॉडल का था, ऐसा कहा जा रहा है कि यह लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया. इस हादसे को लेकर कहा गया कि विमान में सवार 5 लोगों की मौत हो गई है. इससे पहले भी बारामती में विमान हादसे हुए हैं.
बता दें कि महाराष्ट्र के बारामती और उसके आसपास के इलाकों में पिछले कई सालों में बार-बार विमान हादसे सामने आए हैं. ज्यादातर हादसे ट्रेनिंग विमानों से जुड़े रहे हैं. अलग-अलग सालों में हुए इन हादसों ने बारामती को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है. आइए आपको बताते हैं.
अगस्त 2025 में हादसा
इससे पहले अगस्त 2025 में रेडबर्ड फ्लाइट ट्रेनिंग एकेडमी का एक ट्रेनिंग विमान पक्षी से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. हालांकि इस हादसे में पायलट की जान बच गई थी लेकिन विमान को काफी नुकसान पहुंचा था.
अक्टूबर 2023 में हुआ हादसा
अक्टूबर 2023 में तो एक ही हफ्ते के अंदर दो ट्रेनिंग विमानों के साथ हादसे हुए थे. 19 और 22 अक्टूबर को तकनीकी खराबी आने के बाद विमानों को इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी. इन दोनों मामलों में ट्रेनिंग ले रहे छात्र और उनके इंस्ट्रक्टर घायल हो गए थे.
जुलाई 2022 में क्रैश
जुलाई 2022 में एकेडमी ऑफ कार्वर एविएशन का सेसना-152 विमान बारामती इलाके में क्रैश हो गया था. वहीं फरवरी 2019 में इंदापुर तहसील में एक ट्रेनिंग विमान खेत में गिर गया था जिसमें पायलट को चोटें आई थीं.
बता दें मार्च 2008 में भी एक सेसना-152 विमान नीरा नदी में गिर गया था. उस समय बताया गया था कि विमान बिजली के तारों से टकरा गया था जिसके बाद वह नदी में जा गिरा था.
आपको बता दें की अगर सभी हादसों को मिलाकर देखा जाए तो बारामती और आसपास के क्षेत्रों में अब तक 7 से ज्यादा छोटे-बड़े विमान हादसे हो चुके हैं. बता दें, इनमें से अधिकतर हादसे फ्लाइंग स्कूलों के ट्रेनिंग विमानों से जुड़े रहे हैं. लगातार हो रहे इन हादसों की वजह से बारामती में विमान सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है.
यह भी पढ़ें: यह हैवी क्रैश था… अजीत पवार का प्लेन कैसे गिरा? कौन-कौन था, क्या पता चला
