Ajit Pawar Plane Crash: बारामती प्लेन क्रैश में अजित पवार का निधन हो गया था. जिसके बाद से लगातार NCP लीडर रोहित पवार सवाल खड़ा कर रहे हैं. एक प्रेस कान्फ्रेंस करके उन्होंने कई सवाल खड़े किए थे. अब एक्स पर एक पोस्ट करके विमान सेवा मुहैया करवाने वाली कंपनी VSR के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है. उन्होंने लिखा कि जो कॉन्ट्रैक्टर खराब काम करता है उसे ब्लैकलिस्ट कर दिया जाता है. जो ऑफिसर गलत करता है उसे निकाल दिया जाता है तो जानलेवा सर्विस देने वाली एयरलाइन के खिलाफ एक्शन क्यों नहीं लिया जाना चाहिए?
विमान कंपनी पर साधा निशाना
इसके अलावा लिखा कि यही इंसाफ VSR कंपनी के साथ भी होना चाहिए था और केस फाइल करके कंपनी को अब तक बंद कर देना चाहिए था लेकिन ऐसा होता क्यों नहीं दिख रहा, यह समझ से बाहर है या कंपनी के मालिकों और पार्टनर्स का इतना दबदबा है कि सरकार भी उनके खिलाफ एक्शन लेने से डरती है?
क्यों ले रहे हैं सर्विस
अगर देश के कई बड़े लोग, सेलिब्रिटी और सभी पार्टियों के पॉलिटिकल लीडर इस VSR कंपनी की सर्विस ले रहे हैं, तो क्या उनकी और पायलट समेत दूसरे एम्प्लॉइज की जान भी उतनी ही जरूरी नहीं है? इसलिए, मैं सरकार से रिक्वेस्ट करता हूं कि इस कंपनी के खिलाफ तुरंत एक्शन लें और देश में इसकी सर्विस पर बैन लगाएं. उन्होंने पीएम मोदी और अमित शाह को भी टैग किया है.
Rohit Pawar (@RRPSpeaks) February 13, 2026
इससे पहले की थी पीसी
इससे पहले मंगलवार को रोहित पवार ने अजीत पवार के प्लेन क्रैश के हालात पर सवाल उठाए और कहा कि यह एक साजिश हो सकती है. बारामती एयर क्रैश पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए उन्होंने कहा था कि पूरा महाराष्ट्र सवाल कर रहा है कि अजीत दादा का प्लेन क्रैश एक एक्सीडेंट था या साजिश? मैं आप सभी के साथ वह शेयर कर रहा हूं जो मुझे लगता है. कुछ लोग अभी भी दादा के कहीं से आने की उम्मीद कर रहे हैं.
बुरे सपने जैसा है
कुछ कहते हैं कि एयरक्राफ्ट में 6 लोग थे, वह अजीत दादा की डेड बॉडी नहीं थी, यह अभी भी एक बुरे सपने जैसा लगता है. रोहित पवार ने महाराष्ट्र में इन घटनाओं के आस-पास शक, दुख और राजनीतिक साजिश के माहौल पर जोर दिया. उन्होंने हादसे की जांच का जिक्र किया, एक किताब का जिक्र किया जिसमें कहा गया है कि किसी व्यक्ति के ड्राइवर को मारना उसे टारगेट करने का एक आसान तरीका है.
