News in Brief

सोमवार (5 जनवरी) को आंध्र प्रदेश के कोनासीमा ज़िले में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक ज़ोरदार धमाका हुआ. इस धमाके के बाद इलाके में गैस लीक होने की आशंका जताई गई. क्योंकि शुरुआती जानकारी में ONGC की एक पाइपलाइन के प्रभावित होने की खबर सामने आई है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, धमाके के तुरंत बाद काली लपटें उठती दिखाई दीं, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई.

इस धमाके के बाद संभावित खतरे को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन आसपास के इलाकों को खाली कराने के निर्देश दिए हैं. साथ ही, पास के तीन गांवों में गैस और बिजली की सप्लाई भी अस्थायी रूप से बंद कर दी गई है. स्थिति को नियंत्रित करने और नुकसान का आकलन करने के लिए ONGC की एक टीम को मौके पर भेजा गया है। प्रशासन और संबंधित एजेंसियां हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं.

Add Zee News as a Preferred Source