
राजन शाही (Rajan Shahi) और रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के सीरियल अनुपमा (Anupama) में अनुपमा चारों तरफ से फंस चुकी है. अनुपमा को समझ ही नहीं आ रहा है कि वो कैसे खुद को बेगुनाह साबित करे. अनुपमा ने भी सोच लिया है कि वो रजनी को मनमानी नहीं करने देगी. यह वजह है जो अनुपमा बिना देर किए रजनी के घर पहुंच गई. अनुपमा आते ही रजनी से लड़ाई करती है. रजनी भी अनुपमा पर पलटवार करती है. इस दौरान रजनी अनुपमा को अपनी जिंदगी की दर्दनाक कहानी सुनाती है. रजनी बताती है कि नेता बनने के लिए उसने कितनी कुर्बानियां दी हैं. ऐसे में अनुपमा रजनी को खूब जलील करती है. अनुपमा रजनी के साथ हाथापाई करने की कोशिश करती है. गुस्से में रजनी अनुपमा को धक्का देती है. रजनी के लोग अनुपमा को घर से निकालकर फेंक देते हैं. अनुपमा भी रजनी का साथ देने से इनकार कर देती है. इसी बीच सीरियल अनुपमा की कहानी में एक नया बवाल खड़ा होने वाला है जिसकी वजह से खूब बवाल मचेगा.
रजनी को कोर्ट में घसीटेगी अनुपमा
रजनी को सबक सिखाने के लिए अनुपमा थाने पहुंच जाएगी. पुलिस के सामने अनुपमा सारा सच उगल देगी. अनुपमा दावा करेगी कि उसे बेवकूफ बनाया गया है. ये बात सुनते ही इंस्पेक्टर अनुपमा से सबूत मांगने वाला है. अनुपमा ये बात सुनकर चौंक जाएगी. अनुपमा के पास रजनी भी पहुंचने वाली है. रजनी भी अनुपमा को आंख दिखाएगी. थाने में रजनी दावा करेगी कि अनुपमा झूठ बोल रही है और उसके पास कोई भी सबूत नहीं है.ऐसे में अनुपमा फिर से रजनी पर भड़क जाएगी. इसी बीच पराग भी अपने घर पहुंचने वाला है. पराग की हालत देखकर ख्याति घबरा जाएगी. ख्याति को लगेगा कि कुछ गलत होने वाला है.
पराग के हाथ से फिसलेगा उसका घर
जल्द ही माही और गौतम मौके का फायदा उठाने वाले है. पराग को बिना बताए माही और गौतम उसके बिजनेस के शेयर बेचने वाले हैं. ऐसा होते ही पराग बर्बाद हो जाएगा. न तो पराग चॉल तुड़वा पाएगा और न ही अपने बिजनेस को बचा पाएगा. ऐसे में पराग का घर नीलाम होने की कागार पर पहुंच जाएगा. ये बात जाकर वसुंधरा को सदमा लग जाएगा. वसुंधरा को यकीन ही नहीं होगा कि उसका घर बिक गया है.
