News in Brief

Sanjay Leela Bhansali Republic Day 2026: इस साल रिपब्लिक डे पर भारतीय सिनेमा के लिए एक ऐतिहासिक पल देखने को मिलेगा. पहली बार किसी फिल्म निर्देशक को रिपब्लिक डे परेड में भारतीय सिनेमा का प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया गया है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, मशहूर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली एक खास झांकी पेश करेंगे, जो भारतीय सिनेमा के सफर और उसकी विरासत को लोगों के सामने पेश करेंगे. 

इस पहल के लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने भंसाली के साथ मिलकर काम किया है. रिपोर्ट के मुताबिक, ये झांकी 26 जनवरी, सोमवार को कर्तव्य पथ पर दिखाई जाएगी. अखबार ने अपने सूत्रों के हवाले से बताया कि ये पहली होगा जब भारतीय सिनेमा का कोई बड़ा चेहरा इस तरह राष्ट्रीय मंच पर नजर आएगा. सूत्र ने कहा कि संजय लीला भंसाली भारतीय सिनेमा के सच्चे ध्वजवाहक हैं और इस सम्मान के लिए उनसे बेहतर कोई और नहीं हो सकता. ये पल भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए गर्व की बात मानी जा रही है.

fallback

Add Zee News as a Preferred Source

संजय लीला भंसाली का फिल्मी सफर 

संजय लीला भंसाली सिर्फ शानदार डायरेक्टर नहीं, बल्कि निर्माता, राइटर, एडिटर और म्यूजिशियन भी हैं. उन्हें अब तक सात नेशनल फिल्म नेशनल मिल चुके हैं. साल 2015 में उन्हें पद्म श्री से भी सम्मानित किया गया था. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1996 में फिल्म ‘खामोशी: द म्यूजिकल’ से की थी. इस फिल्म से ही उनके सिनेमा के एलिगेंट और इमोशनल अंदाज की झलक मिलने लगी थी. भंसाली को असली पहचान 1999 में आई फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ से मिली. इसके बाद 2002 में ‘देवदास’ ने उन्हें इंटरनेशनल पहचान दिलाई. 

90s की वो खूबसूरत हसीना, जिसने 2 साल में 3 अश्लील गानों पर किया डांस, माधुरी दीक्षित के गाने ‘चोली के पीछे’ को भी छोड़ दिया था पीछे

भंसाली ने हिट और सुपरहिट फिल्में 

2005 में फिल्म ‘ब्लैक’ के लिए उन्हें हिंदी में बेस्ट फीचर फिल्म का नेशनल अवॉर्ड मिला. इसके बाद ‘सांवरिया’ और ‘गुजारिश’ जैसी फिल्मों से उन्होंने अलग-अलग विषयों पर काम किया. 2010 में आई ‘गुजारिश’ के जरिए उन्होंने म्यूजिशियन के तौर पर अपनी शुरुआत की. इसके बाद भंसाली ने ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’, ‘बाजीराव मस्तानी’, ‘पद्मावत’ और ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ जैसी बड़ी और सफल फिल्में दीं. 2024 में उन्होंने अपना म्यूजिक लेबल ‘भंसाली म्यूजिक’ लॉन्च किया. इसी के साथ उन्होंने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी कदम रखा. 

संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म  

वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ का डायरेक्शन किया, जिसे दर्शकों ने काफी चर्चा मिली. उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो भंसाली सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘दो दीवाने शहर में’ को को-प्रोड्यूस कर रहे हैं. ये फिल्म 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसके अलावा उनकी अगली बड़ी फिल्म ‘लव एंड वॉर’ है, जिसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल नजर आएंगे. इस फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अभी आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन दर्शकों में इसका जबरदस्त इंतजार है.