Election Commission of India: पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा काफी ज्यादा हाई हो गया है. पक्ष-विपक्ष एक दूसरे पर जमकर निशाना साध रहे हैं. यहां पर SIR पर भी काफी बहस छिड़ी है. अब इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया (ECI) ने 6 से ज्यादा भाई बहन वालों को नोटिस भेज दिया है. इसके लिए ECI ने सेंट्रली-जनरेटेड नोटिस जारी किया है. पश्चिम बंगाल, उन नौ राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में से एक है जहां SIR चल रहा है. जानिए क्या है पूरा मामला.
भेजा गया नोटिस
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक इलेक्टोरल रोल के चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) में अपने एन्यूमरेशन फॅार्म में एक ही व्यक्ति को अपने माता-पिता के तौर पर नाम दिया है. उन्हें उनकी एलिजिबिलिटी पता करने के लिए हियरिंग के लिए बुलाया गया, इसके बाद जांच पड़ताल की गई फिर इन्हें नोटिस भेजा गया. नोटिस पर असिस्टेंट इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर (AERO) की मुहर और साइन हैं.
शक होने की बात
बांग्ला में दिए गए नोटिस में वोटरों को बताया गया कि चुनाव क्षेत्र में SIR चल रहा है और उनके गिनती के फॉर्म मिल गए हैं. नोटिस में कहा गया है, “आपको किसी ऐसे व्यक्ति के बेटे/बेटी के तौर पर जोड़ा गया है जिसे छह और लोगों ने अपना पिता बताया है, जिससे गलत कनेक्शन का शक होता है. इसके बाद वोटर से तय जगह और समय पर सुनवाई में शामिल होने और ECI द्वारा बताई गई 13 लोगों की लिस्ट से डॉक्यूमेंट लाने के लिए कहा जाता है.
चल रही है SIR की प्रक्रिया
सूत्रों के मुताबिक बाकी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भी ऐसे ही नोटिस बनाए जा रहे हैं या जल्द ही बनाए जाएंगे, जहां SIR की प्रक्रिया चल रही है, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गोवा, लक्षद्वीप, पुडुचेरी, गुजरात, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और केरल. यह पहली बार है जब ऐसे नोटिस बनाए गए हैं, बिहार में SIR के दौरान, जो ECI के जून 2025 में ऑर्डर देने के बाद पहला राज्य था जहां यह काम हुआ था, गिनती के फॅार्म के साथ “अधूरे या कम” डॉक्यूमेंट जमा करने के लिए नोटिस भेजे गए थे.
