News in Brief

बेंगलुरू: शुक्रवार की दोपहर बेंगलुरु के दक्षिणी हिस्से में एक रहस्यमयी तेज आवाज सुनी गई, जिससे स्थानीय निवासियों में दहशत फैल गई. इस घटना ने पिछले साल भारतीय वायुसेना के एक जेट के कारण आई आवाज के बाद दिखे मंजर की यादें ताजा कर दी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अधिकारी यह पता लगा रहे हैं कि क्या ये पिछले साल मई में एक सुपर सोनिक प्लेन की तरह आवाज करने वाला सोनिक बूम था. आज दोपहर करीब 12.15 बजे बेंगलुरु के कई हिस्सों में तेज आवाज सुनाई दी. जिसके बाद कई लोगों ने अपना अपना अनुभव सोशल मीडिया पर साझा किए. 

कयासों का दौर जारी

ये आवाज सरजापुर, जेपी नगर, बेन्सन टाउन, उल्सूर, इसरो लेआउट, एचएसआर लेआउट, दक्षिण बेंगलुरु और पूर्वी बेंगलुरु तक सुनी गई. कुछ निवासियों ने अपना अनुभव बताते हुए कहा कि इस रहस्यमयी तेज आवाज की वजह से उनके घरों की खिड़कियां फट गईं. वहीं कुछ ट्विटर यूजर्स ने कहा, ‘यह क्या था, एक और सोनिक बूम?

ये भी पढ़ें- NPS: बुढ़ापे में नहीं होगी पेंशन की टेंशन, करोड़पति बनकर होंगे रिटायर, हर महीने खाते में आएंगे 50,000 रुपये

VIDEO

याद आया बीते साल का मंजर

बेंगलुरु में बीते साल 20 मई, 2020 को बुधवार दोपहर करीब 1.30 बजे एक रहस्यमयी तेज आवाज से लोगों में दहशत फैल गई. तब शहर के पूर्वी इलाकों में सुनी गई अजीबो-गरीब आवाज ने वहां रह रहे लोगों को हैरत में डाल दिया था. तब भी बेंगलुरु निवासियों ने सोशल मीडिया पर बताया था कि इन क्षेत्रों में तेज आवाज सुनाई दी थी, जबकि कुछ निवासियों ने कहा कि उन्होंने एक गरज भरी आवाज सुनी थी. वहीं, कुछ ने कहा था कि आवाज के साथ झटके भी महसूस किए गए, साथ ही घरों की खिड़कियां भी काफी देर तक हिलती रहीं थीं. 

हालांकि भारतीय वायु सेना ने बाद में खुलासा किया था कि ये IAF की एक परीक्षण उड़ान थी जिसमें सुपरसोनिक प्रोफाइल शामिल थी. विमान ने बेंगलुरु हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी, जिसकी वजह से तब सोनिक बूम (Sonic Boom) हुआ था. 

LIVE TV