Bhabiji Ghar Par Hain Fun On The Run Trailer: कॉमेडी शो ‘भाभीजी घर पर है फन ऑन द रन’ (Bhabiji Ghar Par Hain Fun On The Run) का मोस्ट अवेटेड ट्रेलर आउट हो गया है. इस बार टीवी से निकलकर भाभी जी की स्टारकास्ट बड़े पर्दे पर पहुंच गई है. इस मूवी का 2 मिनट 57 मिनट का ट्रेलर आउट हो गया है जिसमें कॉमेडी के साथ-साथ हंसी का ऐसा डोज दिया गया है जिसे देखने के बाद आप शुरू से आखिर तक अपना पेट पकड़कर हंसते रहेंगे.
वल्गैरिटी का भी है टच
इस ट्रेलर में कुछ ऐसे डायलॉग का भी इस्तेमाल हुआ है जो आपको थोड़े वल्गर जरूर लगे. ट्रेलर में टीवी शो का ही एंगल दिखाया गया है जिसमें थोड़ा ट्विस्ट और डाला गया है. इसमें मनमोहन तिवारी अनीता भाभी पर लाइन मारते दिखे तो वहीं विभूति नारायण अंगूरी पर लट्टू होते दिखे. ट्रेलर में ट्विस्ट लाने के लिए इन दोनों की लाइफ में दो और शख्स की एंट्री होती है जो दोनों भाभीजी पर अपना दिल हार जाते हैं.
हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट
इसके बाद ट्रेलर में जो मस्ती और फन दिखाया गया है वो आपको हंसा-हंसाकर लोट पोट कर देगा. इस मूवी में इन सितारों के अलावा मनमोहन तिवारी की मां, हप्पू और सक्सेना भी हैं जो इस ट्रेलर में जान फूंक रहे हैं. इतना ही नहीं एक सीन में दिखाया जाता है कि अंगूरी के अंदर मंजुलिका आती है. जिसके बाद वो अपने आशिक विभूति नारायण का जो हाल बनाती है कि उसके आंसू ही निकल पड़ते हैं.
2025 की वो फिल्म जिसका थिएटर में निकला दम, 2026 में OTT पर बन गई नंबर 1,ब्लॉकबस्टर मूवीज को दी मिनटों में मात, पहला पार्ट था सुपरहिट
6 फरवरी को होगी रिलीज
इस ट्रेलर को जी स्टूडियो ने शेयर किया और कैप्शन में लिखा- ‘माहौल बनेगा और भी फन..जब शांति और क्रांति जाएंगे भाभीजी के पीछे ऑन द रन. सही पकड़े हैं.ट्रेलर आउट. 6 फरवरी को आपके नजदीकी सिनेमाघर में.’ इस ट्रेलर को फैंस का खूब प्यार मिल रहा है और हर कोई इस मूवी को देखने के लिए बेकरार है.
