News in Brief

Mumbai BMC Election 2026: महाराष्ट्र में BMC समेत 29 नगर महापालिका में हुए चुनाव का आज परिणाम सामने आने वाला है. वहीं रिजल्ट के बीच देश की आर्थिक राजधानी की सियासत में भाजपा का कब्जा होता दिखाई दे रहा है. पहली बार BJP को BMC में बहुमत मिलती हुई दिखाई दे रहा है. नागपुर से लेयर मेयर तक भाजपा ही अपना मेयर बनाती नजर आ रही है. वहीं ठाकरे बंधु की जोड़ी इसमें फेल होती दिख रही है. 

राज ठाकरे का पूरी तरह सफाया

BMC चुनाव को लेकर गिनती जारी है. वहीं भाजपा भी 88 सीटों पर अपनी बढ़त बनाए हुए है. भाजपा और शिंदे की शिवसेना उद्धव ठाकरे की शिवसेना के साथ करीबी जंग के बीच बहुमत हासिल करते हुए दिख रही है. वहीं राज ठाकरे का पूरी तरह सफाया हो चुका है. उन्हें न तो मुंबई में साथ मिला और न ही पुणे में वह कुछ कर पाए. उनकी पार्टी MNS के लिए रुझानों में दहाई अंक पार करना भी मुश्किल हो रहा है. ऐसे स्थिति तब है जब राज ठाकरे उद्धव ठाकरे की शिवसेना के साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं. केवल BMC ही नहीं बल्कि मुंबई से बाहर भी मनसे का पूरा सफाया हो गया है. 

ये भी पढ़ें- Nagpur (NMC) Election Result 2026 Live​: नागपुर में लहराएगा भगवा? 102 सीटों पर भाजपा की बढ़त, उद्धव ठाकरे की पार्टी का बुरा हाल

Add Zee News as a Preferred Source

क्या है रुझान 

महाराष्ट्र में BMC समेत 29 नगर महापालिका सेक्टर में कुल 2869 सीटों के लिए मतदान हुए हैं. इसके अबतक के रुझानों के अनुसार भाजपा को 1064 वार्डों में बढ़त मिली है. वहीं एकनाथ शिंदे की शिवसेना को 282 वार्डों में बढ़त मिली है. इसके अलावा उद्धव ठाकरे की शिवसेना केवल 109 वार्डों में आगे चल रही है. अजित पवार की NCP 113 सीट तो शरद पवार की NCP केवल 24 सीटों पर ही आगे है.  महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव में फिलहाल कांग्रेस 222 सीटों पर आगे है और राज ठाकरे की MNS 12 सीट पर आगे हैं. मुंबई की कुल 277 सीटों में राज ठाकरे की पार्टी को केवल 5 सीटों पर ही बढ़त मिली है. 

ये भी पढ़ें- BMC चुनाव में महायुति की बल्ले-बल्ले, BEST चुनाव के बाद ठाकरे बंधुओं को फिर लगेगा झटका? एग्जिट पोल में किसको कितनी सीटें?

सिंगल डिजिट पर सीमित है राज ठाकरे की पार्टी 

कल्याण और डोबीवली में 122 सीटों पर भाजपा-एकनाथ शिंदे को बढ़त मिल रही है. वहीं राज ठाकरे की पार्टी केवल 4 सीटों पर ही सीमित रह गई है. इसके अलावा ठाणे की 131 सीटों पर भी उनकी पार्टी केवल1 सीट से आगे चल रही है. वहीं नवी मुंबई में 111 सीटों पर 1 सीट, नासिक की 122 सीटों में से 2 सीट, अहिल्यानगर की नगर महापालिका क्षेत्र की 68 सीटों में से 1 सीट और अहिल्यानगर की नगर महापालिका क्षेत्र की 68 सीटों में से राज ठाकरे के पार्टी मनसे के 3 उम्मीदवार आगे चल रहे हैं.   

राज ठाकरे का सफाया 

बता दें कि राज ठाकरे की MNS की ओर से 29 शहरों में सभी सीटों पर उम्मीदवार न उतारकर कुछ प्रमुख सीटों पर चुनाव लड़ा है. मुंबई के BMC में कुल 227 वार्ड हैं. MNS ने शिवसेना (UBT)के साथ गठबंधन करके साथ चुनाव लड़ा था. 20-30 सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ने के बावजूद उसे केवल 5 सीटों पर ही जीत मिलती दिखाई दे रही है. इसके अलावा नासिक में भी मनसे को केवल 2 सीटों पर बढ़त मिली है.