News in Brief

BMC Elections 2026: बीएमसी चुनावों को लेकर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने महायुति की सीट शेयरिंग पर नाराजगी जताई है. अठावले ने कहा, ‘हमें नागपुर, अमरावती और औरंगाबाद जैसे कई शहरों में सीटें नहीं दी गईं. हमारी पार्टी को नालासोपारा में भी एक सीट तक नहीं दी गई. आरपीआई (RPI) को भिवंडी में बस एक सीट मिली है. कल्याण-डोंबिवली में एक भी सीट नहीं दी गई. इससे पता चलता है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कई जगहों पर आरपीआई (RPI) को नजरअंदाज करने की कोशिश की है. माना कि बीजेपी के नेता अपनी पार्टी का विस्तार करना चाहते हैं, लेकिन उन्हें हमारी पार्टी के बारे में भी सोचना चाहिए. फिलहाल के घटनाक्रम से रिपब्लिकन पार्टी के कार्यकर्ताओं में बहुत नाराजगी है जिसपर बीजेपी नेताओं को फौरन ध्यान देना चाहिए. हम 38 जगहों पर मिलजुलकर चुनाव लड़ेंगे. मुंबई में हमने BJP और शिवसेना के साथ गठबंधन तोड़ दिया है. हम मुंबई में अपने दम पर चुनाव लड़ रहे हैं.

Add Zee News as a Preferred Source