
नई दिल्ली: पहलवान सागर धनखड़ मर्डर केस (Sagar Murder Case) में फरार चल रहे मुख्य आरोपी ओलंपिक सुशील कुमार (Sushil Kumar) को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. ये गिरफ्तारी पंजाब से हुई है, जहां सुशील कुमार अपने साथी अजय के साथ छिपा हुआ था. अब पुलिस इन्हें दिल्ली लाने की तैयारी कर रही है.
कोर्ट ने खारिज की थी अग्रिम जमानत
सुशील छत्रसाल स्टेडियम में एक पूर्व अंतरराष्ट्रीय पहलवान की हत्या में शामिल होने के आरोपों का सामना कर रहे हैं और पिछले कुछ दिनों से फरार चल रहे थे. दिल्ली की एक अदालत ने हाल में उन्हें अग्रिम जमानत देने से भी इनकार कर दिया था. सुशील ने मंगलवार को रोहिणी की जिला अदालत में अग्रिम जमानत के लिए आवेदन दिया था, जिसे अदाल ने खारिज कर दिया था. सुशील काफी दिनों से फरार थे.
ये भी पढ़ें:- UP में फिर बढ़ाया गया Lockdown, अब इस दिन तक जारी रहेगा प्रतिबंध
15 मई को जारी हुआ था लुकआउट नोटिस
पहलवान सागर धनखड़ की हत्या में आरोपी बनाए जाने के बाद 4 मई से ही उनका कोई अता-पता नहीं था और इसी बारे में फीडबैक और सूचना पाने के लिए दिल्ली पुलिस ने एक लाख रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की थी. इसी के बाद सुशी ने जमानत की अर्जी दी थी. अदालत ने 15 मई को सुशील कुमार के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था. पिछले हफ्ते दिल्ली पुलिस ने कुमार के लिए लुक आउट नोटिस जारी किया था.
ये भी पढ़ें:- कोरोना का टीका बांह पर ही क्यों लगाया जाता है? आखिरकार मिल गया जवाब
फोन नंबर बदल इंटरनेट से कर रहा था कॉल
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पकड़े जाने के डर से सुशील कुमार लगातार अपनी लॉकेशन चेंज कर रहा था. उसने अपना मोबाइल नंबर भी बदल दिया, और नए सिम का इस्तेमाल करते हुए इंटरनेट कॉलिंग करने लगा. यही कारण था कि सुशील कई बार पुलिस को चकमा देने में कामयाब हो गया. लेकिन उसकी चालाकी ज्यादा दिन नहीं चल सकी, और दिल्ली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.
ये भी पढ़ें:- FD कराने वालों के लिए बड़ी खबर- जून तक जमा होगा ये फॉर्म, वरना हो जाएगा बड़ा नुकसान
कुश्ती का सुपरस्टार कैसे बन गया देश का मोस्ट वांटेड?
छत्रसाल स्टेडियम में 4 मई को पहलवान सागर धनखड़ और उनके दोस्तों पर हमला हुआ था. इस दौरान उनके साथ काफी मारपीट की गई. इसी हमले में पहलवान सागर धनखड़ की मौत हो गई और उनकी हत्या का आरोप सुशील कुमार और उनके कुछ साथी पहलवानों पर लगा. इस घटना के बाद एक वीडियो भी मिला. जिसमें साफ दिख रहा है कि पहलवान सागर धनखड़ की हत्या के बाद सुशील कुमार छत्रसाल स्टेडियम (Chhatrasal Stadium) से अपनी गाड़ी से बाहर निकले थे. यानी हत्या के दौरान वो अन्दर ही मौजूद थे.
VIDEO
