

CBI Raid on Tejashwi Yadav Mall in Gurugram: बिहार में जारी फ्लोर टेस्ट के बीच सीबीआई ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के 25 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. इसी के तहत गुरुग्राम स्थित तेजस्वी यादव के मॉल पर भी सीबीआई ने रेड किया है और तलाश कर रही है. बताया जा रहा है कि सीबीआई ये एक्शन नौकरी घोटाले के लिए कथित जमीन, अवैध खनन और वसूली की जांच से जुड़े मामले में लिया है.
गुरुग्राम के अर्बन क्यूब्स मॉल में है तेजस्वी की हिस्सेदारी
बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) का गुरुग्राम स्थित अर्बन क्यूब्स (Urban Cubes) में हिस्सेदारी है, जिसका निर्माण कार्य अभी चल रहा है. सीबाआई की अर्बन क्यूब्स मॉल पर छापेमारी चल रही है. इसके अलावा सीबीआई की छापेमारी दिल्ली, पटना, मधुबनी और कटीहार में 25 जगहों पर चल रही है.
ये ख़बर आपने पढ़ी देश की नंबर 1 हिंदी वेबसाइट Zeenews.com/Hindi पर

