हिंद महासागर में मौजूद एक छोटा सा द्वीप ‘कोमोरोस’ भविष्य में समुद्री रणनीति के लिए बेहद अहम होने वाला है. इसका पूरा नाम ‘यूनियन ऑफ दि कोमोरोस’ है. यहां पर भारत की कूटनीतिक मौजूदगी बहुत कम है. इस देश को संसद की स्थाई समिति ने उन तीन देशों की लिस्ट में रखा है, जहां भारत की मजबूत कूटनीतिक मौजूदगी नहीं है. जबकि कोमोरोस हिंद महासागर में मोजाम्बिक चैनल के बेहद करीब पड़ता है. अगर कोमोरोस में भारत की कूटनीतिक मौजूदगी ठोस होने का मतलब है कि हिंद महासागर का कंट्रोल और सुरक्षा, अर्थव्यवस्था दोनों में अहम है.
मोजाम्बिक चैनल क्या है?
मोजाम्बिक चैनल समुद्र का एक चौड़ा रास्ता है. इसके एक तरफ अफ्रीका पड़ता है, जबकि दूसरी तरफ मैडागास्कर द्वीप मौजूद है. इन दोनों जमीन के टुकड़ों के बीच पड़ने वाले पानी के रास्ते को मोजाम्बिक चैनल कहा जाता है. इसी रास्ते से दुनिया के बड़े-बड़े जहाज गुजरते हैं. जिनमें तेल, गैस और अन्य कीमती सामान एशिया, अफ्रीका और यूरोप ले जाए और लाए जाते हैं. मोजांबिक चैनल के करीब है कोमोरोस है.

यूनियन ऑफ कोमोरोस
यूनियन ऑफ कोमोरोस तीन द्वीपों (ग्रैंड कोमोरो, अंजुआन और मोहेली) से बना एक देश है. जिसका कुल क्षेत्रफल 160000 वर्ग किलोमीटर है. इस देश को अफ्रीका के कम विकसित देशों में शुमार किया जाता है. यहां की अनुमानित प्रति व्यक्ति जीडीपी 700 अमेरिकी डॉलर है. यहां पर दुनिया के कुछ बेहतरीन मछली पकड़ने वाले इलाके हैं, जो मोजाम्बिक चैनल के मुहाने पर पड़ते हैं. यहां की कुल आबादी के 16 फीसद लोगों की जिंदगी मछली पकड़ने पर टिकी हुई है. यहां की कुल आबादी साढ़े 8 लाख से ज्यादा है.
कोमोरोस में चीन की मजबूत मौजूदगी
कुदरती तौर कोमोरोस ऐसी जगह पर पड़ता है जहां से बड़े स्तर पर व्यापार होता है. ऐसे में यहां अपनी कूटनीतिक स्थिति मजबूत करना बेहद जरूरी है. भारत के लिए चिंता का विषय है, क्योंकि चीन पहले ही इस जगह में अपने पैर पसार चुका है. चीन ने 1975 में सबसे पहले कोमोरोस को मान्यता दी थी. दोनों देशों के बीच दूतावास हैं और 2024 में स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप भी बनाया गया. इसके अलावा चीन ने यहां पर पैसा और सुविधाएं दे रहा है, जिससे कोमोरोस की रोजमर्रा की जरूरतें सुधरती हैं.
-
नई सड़कें बनाईं
-
मरोनि एयरपोर्ट को ठीक किया
-
हाउसिंग प्रोजेक्ट और अस्पताल बनाए
-
समुद्र के नीचे फाइबर ऑप्टिक इंटरनेट केबल बिछाई
कोमोरोस में भारत की उपस्थिति
जबकि भारत की बात करें तो भारत चीन की बराबरी नहीं कर पाया है. भारत मैडागास्कर के एंटानानारिवो में अपने दूतावास के जरिए कोमोरोस में काम चला रहा है. जबकि भारत कोमोरोस में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए कई अहम पहलें कर सकता है. क्योंकि कोमोरोस भारत को अपने गहरा मित्र मानता है. 2019 में तत्काली उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू ने एक अहम दौरा किया था. इस दौरे के दौरान कई अहम समझौते भी हुए थे. जिसमें रक्षा सहयोग, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा, टेली-एजुकेशन और टेली-मेडिसिन शामिल हैं. इस दौरान कोमोरोस ने उन्हें अपने सबसे उच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द ग्रीन क्रेसेंट’ से भी सम्मानित किया था. इसके अलावा कोमोरोस संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिष में भारत को स्थाई सदस्य बनाने की भी हिमायत करता है.
यह भी पढ़ें:
लीबिया की जमीन पर जंग, फैसले विदेशों में… आर्मी चीफ की मौत से गहराया ग्लोबल गेम; पाकिस्तान-तुर्की का क्या है दखल?
भारत के लिए क्यों है अहम
कोमोरोस ऐसी जगह पर पड़ता है, जहां से भारत को अपना तेल, गैस और दूसरे जरूरी सामान जहाजों के जरिए मिलते हैं. अगर इस रास्ते पर किसी दूसरे देश का दबदबा हो जाए, तो भारत की सप्लाई और सुरक्षा दोनों प्रभावित हो सकती हैं. दूसरी बड़ी वजह यह है कि कोमोरोस मोज़ाम्बिक चैनल के पास मौजूद है. जो अफ्रीका और एशिया को आपस में जोड़ता है. इसके अलावा भारत खुद को हिंद महासागर की जिम्मेदार ताकत के रूप में देखता है. इसलिए वह छोटे द्वीपीय देशों के साथ सहयोग बढ़ाकर पूरे इलाके में स्थिरता और शांति बनाए रखना चाहता है.ऐसे में इस रास्ते पर भारत की नजर रहना जरूरी है.

