News in Brief

नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry of India) के अनुसार भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 2.57 लाख से अधिक नए केस सामने आए हैं. वहीं 4192 कोरोना मरीजों की मौत हुई है. वहीं देश में बीते कुछ दिनों से पॉजिटिविटी रेट (Positivity Rate) की तुलना में रिकवरी रेट बढ़ रहा है लेकिन कोरोन से हो रही मौतों की संख्या में गिरावट नहीं आ रही है. बीते 24 घंटे में 3,57,630 लोग डिस्चार्ज भी हुए हैं. 

देश को कोरोना बुलेटिन

पिछले 24 घंटों में कुल 2,57,299 नए केस दर्ज हुए हैं. 

कुल केस:  2,62,89,290
कुल ठीक: 2,30,70,365
कुल मौत:  2,95,525 
एक्टिव केस: 29,23,400 

इसी तरह देश में कुल 19,33,72,819  लोगों को कोरोना वैक्सीन लग चुकी है. 

ये भी पढ़ें- Corona ने मई में मचाया सबसे ज्यादा कहर, 21 Days में 70 लाख से ज्यादा Case दर्ज, 83 हजार लोगों की गई जान

30 लाख से कम एक्टिव केस

केंद्र सरकार के आंकड़ों के मुताबिक फिलहाल देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या में लगातार कमी आ रही है. वहीं एक्टिव केस की बात करें तो ये आंकड़ा अभी 30 लाख से कम है. इसी तरह देश में कोरोना मरीजों के ठीक होने की दर 87% से अधिक है. वहीं, कोविड-19 से मृत्यु दर 1.12% है.

LIVE TV