
कोलकाता: अभी ताउ-ते चक्रवाती तूफान (Cyclone Tauktae) की बर्बादी से देश संभला भी नहीं है और एक दूसरा तूफान यास (Cyclone Yaas) तबाही मचाने को तैयार है. ताउ ते ने भारत के पश्चिमी इलाके में तबाही मचाई और अब यास का खतरा पूर्वी हिस्से में मंडरा रहा है. चक्रवाती तूफान यास के 26 मई को ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों से टकराने की आशंका है.
बंगाल और ओडिशा में भारी बारिश की आशंका
बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) के मध्य पूर्वी हिस्से में कम दबाव का क्षेत्र बनने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. यही 24 मई तक चक्रवाती तूफान यास (Cyclone Yaas) का रूप ले लेगा. चक्रवात यास के उत्तर, उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है जो 24 मई तक एक चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है. इसके अगले 24 घंटों में ये तेज चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक इसकी वजह से बंगाल और ओडिशा में 26 मई तक भारी बारिश हो सकती है.
155-165 किमी/घंटा हो सकती है तूफान की रफ्तार
यास तूफान (Cyclone Yaas) के दौरान हवा की रफ्तार 24 मई को 40-50 किमी प्रति घंटा रह सकती है. वहीं 25 मई को हवा की रफ्तार 50-60 किमी प्रति घंटा रहने की आशंका है. 26 मई को की सुबह यास तूफान की रफ्तार 60-70 किमी प्रति घंटा रह सकती है, वहीं 26 मई को दोपहर में तूफान की रफ्तार बढ़कर 90-110 किमी प्रति घंटा हो सकती है. 26 मई को ही शाम तक तूफान की रफ्तार 155-165 किमी प्रति घंटा तक जा सकती है.
भारतीय रेलवे ने रद्द की ये 25 ट्रेनें
चक्रवाती तूफान यास (Cyclone Yaas) के खतरे को देखते हुए भारतीय रेलवे (Indian Railway) 24 मई से 29 मई के बीच 25 ट्रेनों को रद्द कर दिया है. रेलवे प्रेस रिलीज जारी कर रद्द की गई सभी 25 ट्रेनों की लिस्ट जारी की है.
Eastern Railway suspends 25 trains between May 24 and 29 in view of cyclone Yaas
Read @ANI Story | https://t.co/7hvAzHjgHy pic.twitter.com/PuEALQhCtz
— ANI Digital (@ani_digital) May 24, 2021
तूफान से निपटने के लिए पीएम मोदी ने की बैठक
जाहिर है इस बार तूफान का बड़ा खतरा भारत के पूर्वी हिस्से पर मंडरा रहा है. इस तूफान से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने बड़ी बैठक की. इस मीटिंग में प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ तैयारियों को लेकर चर्चा की. इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) भी मौजूद थे. प्रधानमंत्री ने अधिकारियों से तटीय गतिविधियों में शामिल लोगों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकालने को कहा है. इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह के साथ संबंधित मंत्री भी मौजूद थे.
भारतीय नौसेना ने भी कसी कमर
यास तूफान (Cyclone Yaas) से निपटने के लिए भारतीय नौसेना (Indian Navy) ने भी कमर कस ली है. पूर्वी तट पर नौसेना ने चार जहाजों और विमानों को स्टैंडबाय के तौर पर रखा है. इसके अलावा गोताखोरों का दल और मेडिकल टीम को भी तैयार रहने को कहा गया है. विशाखापत्तनम में INS डेगा और चेन्नई में INS रजाली भी किसी भी हालात से निपटने को तैयार हैं.
यास तूफान से जुड़े 15 बड़े अपडेट
– आज बंगाल की खाड़ी में पहुंचेगा तूफान यास
– 26 मई को ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों को पार करेगा
– रविवार को प्रधानमंत्री ने हाई लेवल समीक्षा बैठक
– रविवार को वायुसेना ने 21 टन राहत सामग्री पहुंचाई
– वायुसेना ने NDRF के 334 जवानों को भी पहुंचाया
– कोलकाता, पोर्ट ब्लेयर में राहत सामग्री, जवानों को पहुंचाया
– ओडिशा में 14 जिलों में हाई अलर्ट जारी
– ओडिशा में NDRF की 22 टीम तैनात
– तूफान की वजह से भारतीय रेलवे ने 25 ट्रेनें रद्द की
– तूफान की रफ्तार 155-165 किमी/घंटा रहने की संभावना
– रफ्तार 185 किमी/घंटा तक भी हो सकती है
– नौसेना के 4 जहाज बचाव-राहत के लिए तैयार
– विशाखापट्टनम में INS डेगा और INS रजाली भी तैयार
– वायुसेना के 11 परिवहन विमान और 25 हेलीकॉप्टर तैयार
– बिहार और झारखंड में भी दिख सकता है असर
लाइव टीवी
