
नई दिल्ली: कोरोना महामारी की दूसरी लहर ने हजारों परिवारों को उजाड़ दिया. देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में भले ही रोक लगी हो लेकिन मौत के आंकड़े ये जरूर बताते हैं कि अभी कोरोना का खतरा टला नहीं है. इस बीच कोरोना रक्षा कवच यानी कोविड-19 वैक्सीन (Covid-19 Vaccine) को लेकर राजनीति भी बदस्तूर जारी है.
इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी (BJP) सांसद और पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर निशाना साधा है. गौतम गंभीर ने आरोप लगाया है कि सीएम केजरीवाल केंद्र सरकार से वैक्सीन लेकर दिल्ली के मसीहा बनना चाहते हैं.
ट्वीट में लगाया आरोप
गौतम गंभीर ने ट्वीट कर कहा कि ‘दिल्ली के बेटे, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मसीहा चाहते हैं। पीएम मोदी वैक्सीन खरीद कर इन्हें दें और वो मुफ्त में लगाकर अपना ढिंढोरा पीटें! खुद टीकों को निजी अस्पतालों को बेच दी और पैसे को घर घर शराब में लगा दिया’
दिल्ली के बेटे, दिल्ली के मसीहा चाहते हैं मोदी जी वैक्सीन खरीद कर दें और वो मुफ़्त में लगागर अपना ढिंढोरा पीटें! खुद वैक्सीन निजी अस्पतालों को बेच दी और पैसा घर घर शराब में लगा दिया! #PunjabModelInDelhi #CriminalKejriwal
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) June 5, 2021
ये भी पढ़ें- BJP में मंथन का दौर, 5 राज्यों के चुनाव से पहले आज प्रभारियों संग अध्यक्ष J P Nadda की बैठक
पंजाब मॉडल का दिया हवाला
अपने इस ट्वीट में गंभीर ने #PunjabModelInDelhi का भी उपयोग किया है, क्योंकि हाल ही में शिरोमणि अकाली दल (SAD) प्रमुख ने पंजाब सरकार (Punjab Government) पर आरोप लगाया कि उसने 400 रुपये प्रति डोज के हिसाब से खरीदी गई वैक्सीन को 1060 रुपये प्रति खुराक के हिसाब से निजी अस्पतालों को बेच दिया है.
वैक्सीन को लेकर केंद्र पर हमलावर हैं केजरीवाल
गौरतलब है कि दिल्ली के सीएम केजरीवाल लंबे समय से कोरोना वैक्सीन को लेकर केंद्र सरकार पर हमलावर है. उनकी पार्टी के प्रमुख नेता और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी बीजेपी और केंद्र पर नए-नए आरोप लगाकर निशाना साध रहे हैं. ऐसे में गौतम गंभीर ने दिल्ली के मुखिया को लेकर करारा हमला किया है.
प्राइवेट अस्पताल में-
– एक व्यक्ति का टीका खर्च(दो वैक्सीन)- Rs 2000
– 5 सदस्य परिवार का टीका खर्च- Rs 10,000सरकारी केंद्रों में वैक्सीन- फ़्री
प्राइवेट में वैक्सीन की कोई कमी नहीं,
पर देशभर में सरकारी केंद्र बंद, वैक्सीन की भारी कमी
कैसे?
— Manish Sisodia (@msisodia) May 28, 2021
LIVE TV
