
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में संपूर्ण लॉकडाउन (Delhi Lockdown) की अवधि को एक बार फिर बढ़ा दिया है. अब राज्य में 7 जून की सुबह 5 बजे तक पाबंदियां जारी रहेंगी. हालांकि DDMA ने सोमवार से कुछ लोगों को बाहर निकलने और काम पर जाने की सशर्त अनुमति दे दी गई है.
इन्हें होगी आवाजाही की अनुमति
दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (DDMA) ने अपने बयान में बताया कि दिल्ली में आवश्यक गतिविधियों को छोड़कर लोगों की आवाजाही पर रोक रहेगी. इसके अलावा कंटेनमेंट जोन (Contenment Zone) के बाहर, औद्योगिक क्षेत्रों में कंस्ट्रक्शन (Construction) और मैन्युफैक्चरिंग (Manufacturing) इकाइयों को संचालन के लिए अनुमति दी गई है. हालांकि इस दौरान सभी को सख्ती के साथ कोविड प्रोटकॉल का पालन करने का निर्देश दिया गया है.
ये भी पढ़ें:- कोविशील्ड की दो डोज के बाद कोवैक्सीन भी लगवा रहे लोग, डॉक्टर बोले- पता नहीं क्या होगा
शनिवार को दिल्ली में मिले 956 कोरोना केस
कोरोना केस की बात करें पिछले 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 956 नए मामले सामने आए, जो लगभग पिछले दो महीने में दर्ज किए गए मामलों में संख्या के लिहाज से सबसे कम रहे. वहीं महामारी से 122 और मरीजों की मौत हुई, जबकि संक्रमण दर घटकर 1.19 प्रतिशत हो गई. दिल्ली में 22 मार्च को इस संक्रमण के 888 मामले दर्ज किए गए थे और इसके बाद से पहली बार एक दिन में एक हजार से कम मामले सामने आए हैं.
ये भी पढ़ें:- SBI ने बदल दिए कैश निकालने के नियम, अब एक दिन में निकाल सकेंगे इतने रुपये
‘अब हमें दिल्ली की अनलॉकिंग शुरू करना है’
इस आंकड़े को देख सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने खुशी जताई और कहा कि मुझे उम्मीद है कि आने वाले हफ्तों में जैसे-जैसे मामले कम होंगे, हम आगे भी अनलॉक करना जारी रखेंगे. हम चाहते हैं कि आर्थिक गतिविधियां पटरी पर लौटे. लॉकडाउन किसी को पसंद नहीं है. ये सरकार के पास अंतिम विकल्प की तरह है, जिसे हालात बेकाबू होने पर ही इस्तेमाल किया जाता है. हालांकि अब सबकुछ ठीक होता जा रहा है .
LIVE TV
