News in Brief

नई दिल्ली: अरब सागर से उठे चक्रवाती तूफान ताउ-ते (Cyclone Tauktae) का असर उत्तर भारत पर दिखने लगा है और इस कारण देश के कई राज्यों में रुक-रुक कर लगातार बारिश (Rainfall) हो रही है. चक्रवाती तूफान की वजह से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में भी पिछले 2 दिनों में बारिश हुई है. अब भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर के अलावा अन्य राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है.

दिल्ली-एनसीआर में हो सकती है बारिश: मौसम विभाग

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्रों (Delhi-NCR) में हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश हो सकती है. इसके अलावा मौसम विभाग ने 20-30 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवाएं भी चलने की संभावना जताई है.

दिल्ली के अलावा इन इलाकों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली के अलावा बहादुरगढ़, गुरुग्राम, मानेसर, फरीदाबाद, बल्लभगढ़, लोनी देहात, हिंडन एयरफोर्स स्टेशन, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, छपरौला, नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, गन्नौर, सोनीपत, फतेहाबाद, नरवाना, राजौंद, असंध, सफीदों, जींद, गोहाना, खरखोदा, आदमपुर, हिसार, हांसी, महम, रोहतक, सिवानी, तोशाम, भिवानी, झज्जर, लोहारू, नारनौल, महेंद्रगढ़, कोसली, चरखी दादरी, मट्टनहेल, फारुखनगर, बावल, रेवाड़ी, नूंह, सोहाना , होडल, औरंगाबाद, पलवल, सहारनपुर, गंगोह, देवबंद, मुजफ्फरनगर, शामली, बड़ौत, बागपत, खेकरा, नजीबाबाद, बिजनौर, चांदपुर, हस्तिनापुर, खतौली, दौराला, मेरठ, मोदीनगर, अमरोहा, गढ़मुक्तेश्वर, सियाना, हापुड़, पिल, नरोरा, अनूपशहर, जहांगीराबाद, बुलंदशहर, गुलाटी, बरसाना (यूपी), कोटपुतली, भिवाड़ी, अलवर और तिजारा (राजस्थान) में बारिश हो सकती है.

लाइव टीवी