
नई दिल्ली: Singapore में कोरोना का नया वेरिएंट मिला है, जिसे वैज्ञानिक B One Six One Seven Two कह रहे हैं और ये वायरस बच्चों को तेजी से निशाना बना रहा है. अब तक जो जानकारियां उपलब्ध हो पाई हैं उसके मुताबिक Singapore में मिला ये वेरिएंट भारत में भी मौजूद है और ये Double Mutant Virus, B One Six One Seven से ही मिलता जुलता है.
क्यों है खतरनाक?
वैज्ञानिकों का मानना है कि इसमें हुआ एक Mutation नई चुनौती बनकर उभरा है. वो ऐसे कि इसके Spike Protein में वैज्ञानिकों ने जिस Mutation की पहचान की है, उसे T478K नाम दिया गया है. संभव है कि Singapore का जो Strain अभी बच्चों के लिए खतरा बन गया है, उसके पीछे यही Mutation हो. चिंता की बात ये है कि इस Mutation के बारे में अभी किसी भी देश को ज्यादा जानकारी नहीं है. अहम बात ये है कि ये Mutation B One Six One Seven के अन्य Sub Types नहीं मिले हैं.
क्यों बढ़ रहा संक्रमण का स्तर
ताजा स्टडीज में पता चला है कि तेजी से फैल रहे मेक्सिकन वेरिएंट में भी T478K म्यूटेशन है. कहा जा रहा है कि इसी के चलते संक्रमण का स्तर बढ़ रहा है. भारत में इस समय कोरोना की वैक्सीन 18 वर्ष से ऊपर के लोगों को ही लगाई जा रही है. भारत में बच्चों के लिए कोई वैक्सीन अभी तक विकसित नहीं हो पाई है. दुनिया में फाइजर अकेली कम्पनी है, जिसकी वैक्सीन 12 से 16 साल के बच्चों पर इस्तेमाल हो रही है, लेकिन ये वैक्सीन भारत को मिल जाएगी, ऐसा फिलहाल सम्भव नहीं है. हालांकि WHO ने अमेरिका और कनाडा जैसे देशों से ये कहा है कि वो फिलहाल अपने देश के बच्चों को वैक्सीन ना लगाकर उसे भारत और दूसरे जरूरतमंद देशों को उपलब्ध करायें लेकिन ऐसा होता नहीं दिख रहा है.
बच्चों को कैसे करें सुरक्षित
ऐसे में हमारी उम्मीद भारत में विकसित की जा रही Vaccines से ही है. इसके लिए आपको सितम्बर महीने तक का इंतजार करना होगा. ऐसी उम्मीद है कि सितम्बर तक बच्चों के लिए कम से कम एक वैक्सीन देश में उपलब्ध हो जाएगी. हालांकि जब तक वैक्सीन नहीं आती, तब तक आप पांच चीजों का ध्यान रख कर बच्चों को संक्रमण से बचा सकते हैं.
1. ये सुनिश्चित करें कि बच्चे घर के अन्दर भी मास्क लगाएं. ख़ास कर तब जब परिवार का कोई सदस्य बाहर से आता है
2. लगातार हाथ धोना जरूरी है. छोटे बच्चे खुद हाथ नहीं धो सकते इसलिए उनके माता पिता की ये जिम्मेदारी है कि वो बच्चों की सुरक्षा का ध्यान रखें.
3. बच्चों को बेवजह बाहर ना भेजें. उन्हें घर के अन्दर रखें और सबसे अहम सोशल डिस्टेंसिंग बच्चों के लिए भी जरूरी है. ऐसा ना मानें कि ये सिर्फ बड़े लोगों के लिए है. अगर कोई बच्चा संक्रमित है तो वो दूसरे बच्चों को भी संक्रमित कर सकता है.
4. अगरे बच्चे की उम्र 10 साल से ज्यादा है तो कोशिश करें कि वो कोरोना की खबरों से दूर रहें क्योंकि एक Study के मुताबिक छोटे बच्चों के लिए तनाव काफी खतरनाक होता है
5. बच्चे खुद अपनी तकलीफ नहीं बता सकते और वो ना खुद अस्पताल जा सकते हैं. इसलिए माता पिता को अपना भी ध्यान रखना है और बच्चों का भी बहुत ध्यान रखना है. ये वो Tips हैं, जिनकी मदद से आप अपने बच्चों के लिए संक्रमण का खतरा कम कर सकते हैं.
वायरस के नाम की क्या प्रक्रिया है?
हालांकि कई राज्यों में बच्चों में संक्रमण के खतरे को लेकर व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है, इस तैयारी से आप ये समझ सकते हैं कि कोरोना का नया खतरा बच्चों के कितना करीब है. आज कल आप लगातार ये सुनते होंगे कि वायरस का नाम बदल गया है या इसके अलग अलग Strain को अंक अनुसार नाम दिया जा रहा है, ये सब कैसे होता है और इसकी प्रक्रिया क्या है? ये भी आज हम आपको संक्षेप में बताना चाहते हैं.
WHO देता है नाम
कई देशों के Virologist और वैज्ञानिकों की एक Committee, जिसे International Committee on Taxonomy of Viruses कहा जाता है, वो किसी भी वायरस को उसका नाम देती है. वायरस का नाम उसकी Genetic Quality के आधार पर रखा जाता है और उस वायरस से जो बीमारी होती है, उस बीमारी को नाम WHO देता है. जैसे कि कोरोना वायरस का नाम है SARS-CoV-2 लेकिन WHO ने इसे कोविड-19 नाम दिया है.
VIDEO
वैज्ञानिक सिस्टम भी है
इसके अलावा World Health Organization अब वायरस और बीमारी के नाम का एक वैज्ञानिक सिस्टम भी बना रहा है, जिससे किसी भी वायरस या बीमारी को उस देश के नाम से जोड़कर नहीं देखा जाएगा, जहां उसकी पहली बार पहचान हुई थी. हालांकि हम इससे सहमत नहीं हैं. हमारा मानना है कि ये फैसला चीन के पक्ष में जाएगा और WHO के इस निर्णय से चीन अपने सारे पाप धोलेगा. जबकि पूरी दुनिया को ये याद रखना चाहिए कि कोरोना वायरस से अब तक जो 34 लाख मौतें हुई हैं, उनका जिम्मेदार चीन है. ये आपको भी याद रखना है.
जीनोम स्टडी की जाती है
वायरस के Variants को नाम देने का काम किसी एक संस्था का नहीं होता. हर देश में वायरस के Variants को पहचानने के लिए जीनोम स्टडी की जाती है और इस स्टडी में ही वायरस के नए नए Variants की पहचान होती है और किसी भी वायरस का Antigen उस Variant के नाम का आधार बनता है. Antigen से हमारा मतलब है वायरस का वो टुकड़ा जो कि शरीर में इम्यून रिस्पांस पैदा करता है या वायरस को Mutate करता है.
नाम रखना जरूरी क्यों?
वैज्ञानिकों के लिए वायरस के Variants को नाम देना इसलिए अहम होता है ताकि वह किसी बीमारी के वायरस के Family Tree को समझ सकें. सरल शब्दों में कहें तो वायरस का भी एक परिवार होता है और वेरिएंट्स इस परिवार के अलग अलग सदस्य होते हैं. जैसे हर परिवार में अलग अलग सदस्यों का अलग अलग व्यवहार होता है वैसे ही हर वेरिएंट का व्यवहार अलग अलग होता है और ये लोगों पर नए नए तीरकों से अटैक करता है.
