India Energy Week 2026: भारत गोवा में 27 जनवरी से लेकर 30 तक चलने वाले ‘भारतीय ऊर्जा सप्ताह’ की मेजबानी कर रहा है. यह चौथी बार है जब भारत में ऊर्जा को लेकर यह आयोजन हो रहा है. एक प्रेस कांफ्रेंस में केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि वर्ष के पहले प्रमुख अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा कार्यक्रम में 75 हजार से ज्यादा प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद है. उन्होंने जानकारी दी कि चार दिवसीय इस कार्यक्रम में 180 अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शकों समेत 600 से ज्यादा वक्त इसमें हिस्सा लेंगे.
केंद्रीय मंत्री जी ने बताया कि कनाडा, संयुक्त अरब अमीरात, सूडान, जिम्बाब्वे, त्रिनिदाद और टोबैगो, ओमान और ब्रुनेई समेत 17 देशों के मंत्री या उपमंत्री इस आयोजन में हिस्सा लेंगे. यह कार्यक्रम सरकारी नेताओं, उद्योग जगत के अधिकारियों और इनोवेटर्स को एक साथ लाएगा ताकि सुरक्षित, टिकाऊ और किफायती ऊर्जा भविष्य को बढ़ावा दिया जा सके.

आसान भाषा में समझिए क्या है इंडिया एनर्जी वीक?
India Energy Week (IEW) भारत का फ्लैगशिप ग्लोबल ऊर्जा मंच है जिसमें पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के संरक्षण में दुनिया भर से ऊर्जा विशेषज्ञ, उद्योग नेता, सरकारी प्रतिनिधि और निवेशक एक जगह बैठते हैं. ये सभी लोग यहां इकट्ठा होकर पेट्रोलियम, गैस, सोलर-विंड, हाइड्रोज और बायोफ्लूय, डीकार्बोनाइजेशन, ऊर्जा निवेश और टेक्नोलॉजी पर चर्चा करते हैं. दुनियाभर के दिग्गज यहां बैठकर इस बात पर भी चर्चा करते हैं कि दुनिया भविष्य में बिजली और ईंधन कहां से लाएगी?
IEW भारत के लिए क्यों है जरूरी?
विश्व में ऊर्जा मांग तेजी से बढ़ रही है और हर देश के सामने ऊर्जा सुरक्षा और स्वच्छ ऊर्जा चुनौती बनी हुई है. भारत के लिए इस तरह के सम्मेलन इसलिए भी जरूरी हो जाते हैं, क्योंकि भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऊर्जा उपभोक्ता है और 2050 तक वैश्विक ऊर्जा मांग में भारत की हिस्सेदारी 10% होने की उम्मीद है. कार्यक्रम के पहले दिन बोलते हुए ऊर्जा मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इसी बात पर जोर दिया है कि 73 करोड़ लोग अभी भी बिजली तक सुरक्षित पहुंच नहीं रखते. पुरी ने आगे कहा कि विकास के अलावा अर्थव्यवस्थाओं को सुरक्षित करने और जीवन को खुशहाल बनाने में ऊर्जा का अहम किरदार है.
इस आयोजन के पिछले तीन संस्करण
IEW पहला संस्करण: 2023 में India Energy Week का पहला संस्करण बेंगलुरू में हुआ था. इसे शहर के स्तर पर ग्लोबल ऊर्जा मंच की शुरुआत माना गया.
IEW दूसरा संस्करण: इसका दूसरा संस्करण अगले ही साल 2024 में गोवा के अंदर हुआ था. जहां अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा कंपनियाँ और देश-विदेश के प्रतिनिधि शामिल हुए.
IEW तीसरा संस्करण: 2025 में नई दिल्ली में आयोजित हुआ था. धीरे-धीरे यह IEW अपना स्वरूप बड़ा करता जा रहा है.
