NCP successor: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का बुधवार को एक विमान हादसे में निधन हो गया. एक विशेष विमान से एनसीपी चीफ अजित पवार मुंबई से बारामती के लिए रवाना हुए. बारामती में लैंडिंग से पहले विमान क्रैश हो गया. इस हादसे में विमान में सवार अन्य चार लोगों की भी मौत हो गई. अजित पवार के निधन की सूचना मिलने के बाद पवार परिवार और उनके चाहनें वालों में शोक की लहर है. अजित पवार का राजनीतिक सफर कुल 35 साल का रहा है. वह 8 बाद विधानसभा के सदस्य रहे. इसके अलावा महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा बार बजट पेश करने वाले वित्त मंत्री के रूप में भी अपने नाम एक रिकॉर्ड स्थापित किया है. अजित पवार की असामायिक मौत राजनीति की दुनिया के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है.
माना जाता है कि डिप्टी सीएम अजित पवार ने राजनीति की एबीसीडी अपने चाचा शरद पवार से ही सीखी. हालांकि, एक बड़ी उड़ान के लिए उन्होंने चाचा से अलग होने का फैसला किया. शरद पवार की छांव में राजनीति सीखने वाले अजित पवार ने अपनी राह अलग चुनी. हालांकि, अब उनके अचानक दुनिया को अलविदा कहने के बाद सवाल खड़े होंगे कि एनसीपी को संभालने वाला दावेदार कौन होगा? आइए इस लेख में इस बात पर प्रकाश डालते हैं…
महाराष्ट्र की राजनीति के माहिर खिलाड़ी
राजनीति को समझने वाले मानते हैं कि एनसीपी के मुखिया अजित पवार महाराष्ट्र की राजनीति को बखूबी समझते थे. अजित पवार को राज्य की राजनीति का माहिर खिलाड़ी माना जाता रहा है. आपको जानना चाहिए कि अजित पवार का पूरा नाम अजित अनंतराव पवार था और वह दिग्गज नेता शरद पवार के भतीजे थे. चूंकि, शरद पवार की पीढ़ी से किसी ने राजनीति में कदम नहीं रखा, लेकिन शरद पवार के बाद राजनीति में आने वाले अजित पवार ही थे. हालांकि 28 जनवरी को उनका निधन हो गया.
कभी शरद पवार के उत्तराधिकारी माने जाते थे अजित पवार
इस बात पर ध्यान दिया जाना चाहिए कि शरद पवार की छत्रछाया में राजनीति का गुणा-भाग सीखने वाले अजित पवार को राजनीति का माहिर खिलाड़ी माना जाता रहा है. शरद पवार के दिल्ली चले जाने के बाद अजित पवार ने न केवल बारामती में अपना एक वर्चस्व स्थापित किया, बल्कि उन्होंने महाराष्ट्र की राजनीति में एक बड़ी पहचान बनाई. यही कारण है कि एक समय पर अजित पवार को ही शरद पवार का उत्ताधिकारी माना जाने लगा था. हालांकि, समय बीतने के साथ शरद पवार की बटी सुप्रिया सुले की राजनीति में एंट्री होती है और इसके बाद पार्टी में हालात बलने लगे थे.
चूंकि, शरद पवार ने अपनी बेटी सुले को सियासी वारिस के तौर पर बढ़ाया, इसके बाद अजित पवार ने अपनी राह ही अलग बना ली. साल 2023 में उन्होंने अपने चाचा शरद पवार से पूरी पार्टी ही छीन ली. एनसीपी के कई बड़े दिग्गज शरद पवार का साथ छोड़कर अजित पवार के साथ खड़े हो गए. इसके बाद एनसीपी ने महायुति गठबंधन में शामिल होना उचित समझा. शरद पवार के दौरान एनसीपी महाविकास अघाड़ी गठबंधन का हिस्सा थी. अब अजित पवार का निधन हो गया ऐसे में सवाल है कि एनसीपी भविष्य कैसे तय होगा.
पत्नी या बेटा कौन होगा अगला एनसीपी का भविष्य?
गौरतलब है कि अजित पवार के निधन के बाद सवाल खड़े हो रहे हैं कि एनसीपी का क्या होगा? इस बात पर भी ध्यान केंद्रित किया जाना चाहिए कि केवल एनसीपी नहीं बल्कि अजित पवार के राजनीतिक वारिस को लेकर कई सवाल हैं. चूंकि अजित पवार की पतनी सुनेत्रा पवार वर्तमान में राज्यसभा की सांसद हैं. वहीं, अजित पवार के दो बेटे हैं, एक का नाम पार्थ पवार है और दूसरे का नाम जय पवार है. पार्थ पवार साल 2019 में लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं.
वहीं, जय पवार उद्योगपति हैं. माना जाता है कि अजित पवार ने पार्थ पवार को अपने सियासी वारिस के तौर पर राजनीति में लाया था. वर्तमान समीकरण को समझें, तो उनकी पत्नी और बेटे पार्थ पवार को अजित पवार के सियासी वारिस के तौर पर देखा जा रहा है. हालांकि, इन दोनों का राजनीतिक अनुभव काफी कम है. इस स्थिति में इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता है कि महाराष्ट्र की राजनीति में एनसीपी को एकजुट रखकर आगे ले जाना मां बेटा के लि मुश्किल भरा साबित हो सकता है.
यह भी पढ़ें: कितना खतरनाक है वो एयरपोर्ट, जहां लैंडिंग की कोशिश में बम की तरह फट गया अजित पवार का विमान,पायलट को मेडे कॉल तक का नहीं मिला वक्त
इन नेताओं की भी हो रही चर्चा
माना जाता है कि एनसीपी में अजित पवार के बाद नंबर दो पर प्रफल्ल पटेल का नंबर आता है. हालांकि, यह भी समझना चाहिए कि छगन भुजबल की भी अपनी अलग सियासी पकड़ है. यही कारण है कि महाराष्ट्र सरकार में उनको शामिल करना पड़ गया था. सामान्यतः प्रफुल्ल पटेल बड़े नेता जरूर हैं, लेकिन उनकी राज्य की राजनीति में जमीनी नेता के तौर पर साख थोड़ी कम है. एनसीपी के बड़े-बड़े दिग्गज प्रफुल्ल पटेल के पीछे आएंगे ये कहना थोड़ा मुश्किल है.
यह भी पढ़ें: अंदर से बंद मिले दरवाजे, ऑफिस छोड़कर कहां गए चार्टर कंपनी के कर्मचारी? अजित पवार विमान हादसे की AAIB ने शुरू की जांच; कई अहम फाइलें सील
