News in Brief

Karan Johar Jaya Bachchan Viral Video: बुधवार को मुंबई में एक खास इवेंट ऑर्गेनाइज हुआ, जिसमें इंडस्ट्री के कई सितारों मे शिरकत की. इस दौरान वहां हिंदी सिनेमा की दिग्गज अदाकारा जया बच्चन और फिल्ममेकर करण जौहर भी नजर आए. दोनों की एक बड़ा ही मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो लोगों का ध्यान खींच रहा है. ये इनवेंट ‘द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया’ की ओर से ऑर्गेनाइज ‘द ऑनर्स’ था, जहां कई फिल्मी सितारे पहुंचे थे. 

बाहर खड़े पैपराजी ने जैसे ही दोनों को साथ देखा, सभी का कैमरा उनकी तरफ घूम गए. जया और करण आपस में गले मिले और बातचीत में इतने मशगूल हो गए कि उन्होंने आसपास की हलचल पर ज्यादा ध्यान ही नहीं दिया. फोटोग्राफर्स बार-बार उनसे साथ में पोज देने की गुजारिश करते रहे, लेकिन दोनों अपनी बातों में बिजी थे. इसी बीच करण ने मुस्कुराते हुए जया से कहा, ‘Gen-Z से लेकर पैप्स तक, हर कोई आपका दीवाना है’. 

करण जौहर ने जया बच्चन की चुटकी

ये सुनकर जया के चेहरे पर हल्की सी मुस्कान आ गई. बातचीत खत्म होने के बाद करण ने उन्हें फिर से गले लगाया और जया ने प्यार से उनके गाल पर हाथ फेरा. ये पल कैमरों में कैद हो गया. करण जब वहां से जाने लगे तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में पैप्स से कहा, ‘मेरी वजह से मिला फोटो’. फिर वो दोबारा जया की तरफ मुड़े और हंसते हुए बोले, ‘मैं उनसे कह रहा था कि मेरी वजह से मिला फोटो’. जया ने भी इस पर मजेदार अंदाज में रिएक्शन दिया. 

तिहाड़ जेल में है किस चीज की कमी? राजपाल यादव ने बाहर आते की ऐसी यूनिक डिमांड, हर कोई रह गया हैरान, बोले- ‘हर कैदी…’ 

दो बड़ी फिल्मों साथ कर चुके काम 

वहां मौजूद लोग और खुद करण भी हंस पड़े. सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो गया और फैंस को दोनों की केमिस्ट्री काफी पसंद आई. वर्कफ्रंट की बात करें तो जया बच्चन हाल ही में करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आई थीं, जिसमें उनके साथ रणवीर सिंह और आलिया भट्ट लीड रोल में थे. फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. इससे पहले दोनों ‘कभी खुशी कभी गम’ (2001) में भी साथ काम कर चुके हैं और ये फिल्म भी हिट रही थी.