
Supreme Court: पॉलिटिकल कंसल्टेंसी फर्म आई-पैक पर छापेमारी के बाद ये केस सुप्रीम कोर्ट में पहुंच गया था, सुप्रीम कोर्ट में मामले को लेकर सुनवाई चल रही है. सुनवाई के दौरान SG तुषार मेहता ने कहा कि यह हैरान कर देने वाली है, इससे पहले भी एक घटना हुई थी ममता बनर्जी वहां पहुंची थी, आखिर सीएम दफ्तर क्यों पहुंच गई? CM अपने साथ फाइल ले गई, पुलिस अधिकारियों ने उनकी मदद की, एक ED के अधिकारी का फोन भी ले पुलिस वाले ले गए. इसलिए हमने कोर्ट से आग्रह किया है कि रेड के दौरान मौजूद पुलिस अधिकारियों को निलंबित किया जाए. वहीं सीएम ममता की तरफ से कपिल सिब्बल अपना पक्ष रख रहे हैं.
तुषार मेहता ने आगे कहा कि ED ने जब HC का रुख किया तो हाई कोर्ट में वही देखने को मिला कि कैसे भीडतंत्र लोकतंत्र को खत्म कर देता है. सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है, हम जरूर इसकी जांच करेंगे, हम इसमें नोटिस जारी करेंगे. साथ ही आज पॉलिटिकल कंसल्टेंसी फर्म आई-पैक के कार्यालय और सह-संस्थापक प्रतीक जैन के आवास पर छापेमारी से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सुप्रीम कोर्ट में एक और याचिका दाखिल की है. नई याचिका में ईडी ने पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कुमार समेत कुछ शीर्ष अधिकारियों को हटाए जाने की मांग की है.
अपडेट जारी है…

