News in Brief

Rekha At Ikkis Screening: भले ही रेखा को अमिताभ बच्चन का प्यार न मिला हो, लेकिन वह आज भी एकतरफा प्यार निभाती नजर आती हैं. रेखा जिनकी आंखों की मस्ती के मस्ताने आज भी हजार हैं, वह सच्ची मुहोब्बत के लिए आज भी तरस रही हैं.कई बार प्यार में पड़ने वाली रेखा बच्चन परिवार पर खूब प्यार लुटाती हैं. जल्द ही अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा की फिल्म इक्कीस (Ikkis) सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. सोमवार को फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई. बॉलीवुड की लीजेंड्री एक्ट्रेस रेखा ‘इक्कीस’ की स्क्रीनिंग में शामिल हुई थीं. इस दौरान एक्ट्रेस हरे रंग की सिल्क साड़ी पहने नजर आईं.यहां रेखा अगस्त्य के पोस्टर पर प्यार लुटाती दिखी. 

एक्ट्रेस ने पैपराजी के सामने पोज दिए और फिर बैकग्राउंड में लगे अगस्त्य की तस्वीर को हाथों से चूम लिया. सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो गया है. अगस्त्या के लिए रेखा के मन प्यार है.

हाथ जोड़कर ही-मैन को दी श्रद्धांजलि

Add Zee News as a Preferred Source

साथ ही, बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र के निधन के बाद उनकी आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ रिलीज होने वाली है. इस दौरान दिग्गज एक्ट्रेस को ही-मैन की याद आ गई. कई फोटोज में रेखा धर्मेंद्र की तस्वीर को प्यार से निहारती नजर आईं तो कभी छूकर उनकी मौजूदगी को महसूस करती दिखीं. ‘इक्कीस’ की स्क्रीनिंग के दौरान दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र का बड़ा-सा पोस्टर लगाया गया था. इसे देखकर रेखा इमोशनल हो गई हैं.

रेखा ने धर्मेंद्र के पोस्टर के साथ पैपराजी को जमकर पोज दिए. इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने दोस्त को श्रद्धांजलि भी दी.रेखा धर्मेंद्र के पोस्टर के आगे हाथ जोड़े नजर आईं. उन्होंने झुककर ही-मैन को श्रद्धांजलि अर्पित की.बता दें कि रेखा ने धर्मेंद्र के साथ कई फिल्मों में काम किया है. इनमें ‘गजब’, ‘कर्तव्य’, ‘राम बलराम’ और ‘कीमत’ जैसी फिल्में शामिल हैं.

सनी देओल-बॉबी देओल ने फैमिली के साथ देखी मूवी

धर्मेंद्र की फिल्म देखने पूरा देओल परिवार पहुंचा. इस फोटोज में बॉबी देओल अपनी वाइफ के साथ दिखाई दे रहे हैं. सभी ने कैमरे के सामने एक से एक पोज दिए हैं. बॉबी देओल अपने पिता की फिल्म इक्कीस देखने पहुंचे. इस दौरान की फोटोज इंटरनेट पर छा गई है. तस्वीरों में बॉबी देओल बेहद हैंंडसम लग रहे हैं. इस तस्वीर पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं. फिल्म इक्कीस की स्क्रीनिंग पर जयदीप अहलावतऔर अगस्त्य नंदा के बीच भाईचारा देखने को मिला है. इस तस्वीर में जयदीप अहलावत, अगस्त्य नंदा को गले लगाते दिखाई दे रहे हैं. पिता की फिल्म इक्कीस की स्क्रीनिंग पर सनी देओल भावुक हो गए. उन्होंने कैमरे के सामने पोज दिए. सनी देओल को पिता धर्मेंद्र की मौत से तगड़ा झटका लगा है.