News in Brief

तेल अवीव: इजराइल में गाजा से फिलीस्तीनी उग्रवादियों के रॉकेट हमले में मारी गई भारतीय महिला सौम्या संतोष के शव को भारत लाया गया. केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन और भारत में इजराइल के उप-राजदूत (Deputy Envoy) रॉनी येदिदिया क्लेन ने दिल्ली एयरपोर्ट पर सौम्या को श्रद्धांजलि दी. 

बता दें कि 30 वर्षीय सौम्या के शव को लेकर विमान बेन गुरियन एयरपोर्ट से शुक्रवार शाम करीब सात बजे भारत के लिए रवाना हुआ. विमान शनिवार सुबह नई दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचा. इजराइल स्थित भारतीय दूतावास ने इसकी जानकारी दी.

पैतृक गांव ले जाया जाएगा सौम्या का शव

इससे पहले विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन ने जानकारी दी थी कि सौम्या के शव को इजराइल से नई दिल्ली होते हुए केरल लाया जा रहा है. इजराइल में 11 मई को फिलीस्तीन की ओर से किए गए रॉकेट हमले में सौम्या की मौत हो गई थी.

ये भी पढ़ें- फिलीस्तीन के राष्ट्रपति ने अमेरिका और UN से की दखल देने की मांग, जानें क्या कहा?

उस दिन क्या हुआ था? 

जान लें कि केरल के इदुक्की जिले की रहने वाली 30 साल की सौम्या इजराइल में एक बुजुर्ग महिला की देखभाल का काम करती थीं. इजराइल के अश्केलोन शहर में रहने वाली सौम्या मंगलवार को वीडियो कॉल के जरिए अपने पति संतोष से बात कर रही थीं कि तभी उनके घर पर एक रॉकेट गिरा. सौम्या का एक नौ साल का बेटा भी है.

गौरतलब है कि इजराइल और फिलीस्तीन के बीच जारी संघर्ष के दौरान वेस्ट बैंक पर हिंसा में 7 फिलीस्तीनियों की मौत हो गई. इजराइल की सेना ने कहा कि एक व्यक्ति की मौत तब हुई जब उसने एक सैनिक को चाकू मारने की कोशिश की.

(इनपुट- भाषा)

LIVE TV