News in Brief

श्रीनगर: कोरोना वायरस (Corona Vaccine) के खिलाफ वैक्सीन को सबसे बड़ा हथियार माना जा रहा है और देशभर में 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के लिए वैक्सीनेशन अभियान चल रहा है. देश कई राज्यों में लोगों के बीच टीके को लेकर डर का माहौल है, लेकिन जम्मू-कश्मीर में एक ऐसा गांव हैं, जहां 100 फीसदी लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है.

देश का पहला गांव, जहां 100 फीसदी लोगों को लगी वैक्सीन

जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के बांदीपोरा जिले के वावेन गांव में 18 साल से ज्यादा उम्र के 100 फीसदी लोगों का टीकाकरण हो गया है और सभी को वैक्सीन लग चुकी है. इस तरह से यह देश का पहला गांव बन गया है, जहां 100 फीसदी टीकाकरण हो चुका है.

इस गांव में नहीं है सड़क, बिजली और मोबाइल नेटवर्क

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, बांदीपोरा के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. मसरात ने बताया, ‘यह गांव काफी पिछड़ा है, जहां सड़क, बिजली और मोबाइल नेटवर्क नहीं है. दो सप्ताह पहले जब हमने वहां टीम भेजी थी तो सरपंच समेत सिर्फ 6 लोग इसके लिए आगे आए थे. इसके बाद हमने सरपंच और उन लोगों को रोल मॉडल के तौर पर पेश किया, जिन्होंने टीका लगवा लिया था. इसके बाद लोग वैक्सीन लगवाने के लिए आगे आए.

ये भी पढ़ें- Covaxin लगवाने वालों के लिए खुल सकता है विदेश जाने का रास्ता, बड़ा अपडेट आया सामने

स्वास्थ्यकर्मियों ने भी की कड़ी मशक्कत

ग्रामीणों में जागरुकता के साथ ही स्वास्थ्यकर्मियों ने भी कड़ी मशक्कत की और जंगलों के बीच बसे इस गांव तक पहुंचने के लिए हेल्थ वर्कर्स को 11 किलोमीटर तक का सफर पैदल किया. बीते शुक्रवार को हेल्थ वर्कर्स की टीम इस गांव में पहुंची और सभी 362 ग्रामीणों को टीका लगया. बता दें कि जम्मू-कश्मीर में घर-घर वैक्सीन अभियान चलाया जा रहा है और हेल्थ वर्कर्स गांव-गांव पहुंचकर लोगों को टीका लगा रहे हैं.

लाइव टीवी