News in Brief

नई दिल्ली: कोरोना काल में भी पाकिस्तान (Pakistan) अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. इस बीच सेना (Army) और सुरक्षा बल (Security Forces) किसी भी साजिश का मुहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार हैं. जम्मू के सांबा सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से शनिवार को ड्रोन के जरिए हथियार गिराए जाने का मामला सामने आने के बाद अंतर्राष्ट्रीय सीमा के कनाचक क्षेत्र में रविवार को एक संदिग्ध पीले रंग (Yellow Light) की रोशनी दिखाई देने का मामला सामने आया है. 

बीएसएफ ने चलाया अभियान

खबरों के मुताबिक एक स्थानीय नागरिक ने पुलिस को खबर दी थी कि कनाचक इलाके में एक अजीब सी पीली रोशनी दिखाई दी है, जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पड़ताल शुरू की. इसके बाद वहां मौजूद सुरक्षा बलों की ये जानकारी साझा की गई. बीएसएफ ने यहां बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया. गौरतलब है कि इससे पहले भी कनाचक इलाके में एक ड्रोन दिखा था. 

ये भी पढ़ें- गांवों तक पहुंचे Corona संक्रमण पर काबू पाने में जुटी सरकार, जारी की Guideline

BSF के एक अधिकारी के मुताबिक बड़े पैमाने पर चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान उन्हें वहां पर कुछ भी संदिग्ध सामान नहीं मिला. इसी दौरान वहां पर कोई भी अन्य संदिग्ध गतिविधि या घटनाक्रम देखने को नहीं मिला.

इतने हथियार हुए थे बरामद

सुरक्षा बल भी यहां सामने आए घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए हैं. शनिवार को सांबा में भारतीय एजेंसियों को पाकिस्तानी ड्रोन से गिराए गए हथियार मिले थे. जिनमें एके-47 राइफल, एक 9 mm की पिस्टल, मैगजीन और भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद शामिल था.

LIVE TV