Udhampur encounter updates: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच रुक-रुककर फायरिंग हो रही है. आतंकवादियों की मौजूदगी के इनपुट के बाद सेना और सुरक्षाबलों ने इन आतंकवादियों को घेर लिया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस बार प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के आतंकियों ने भारत की संप्रभुता का चुनौती देने की नीयत से प्लान बनाया था, हांलाकि सेना और सुरक्षाबलों ने पाकिस्तान की ओर से आ रहे खतरे को बहुत हद तक खत्म कर दिया है.
एक आतंकी की मौत की खबर
उधमपुर के रामनगर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है. इस एंटी टेरर ऑपरेशन में एक आतंकवादी की मौत होने का दाावा किया जा रहा है. हालांकि अभी तक उसकी अधिकृत पुष्टि नहीं हुई है.
(ये ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट हो रही है…..)
