News in Brief

नई दिल्ली: एक्ट्रेस काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal) ने बीते साल ही शादी की है. वे लंबे समय से गौतम किचलू (Gautam Kitchlu) को डेट कर रही थीं, जिसके बाद उन्होंने शादी का फैसला लिया था. दोनों की परफेक्ट कपल वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही छा जाती हैं. काजल ने शादी के दौरान ही ये साफ कर दिया था कि वे आगे भी फिल्में करती रहेंगी और लोगों को एंटरटेन करती रहेंगी. अब काजल अपनी बात से पलटती नजर आ रही हैं. उनका नया बयान फैंस के दिमाग में खलबली पैदा कर रहा है. 

पति का मानेंगी कहना

‘सिंघम’ एक्ट्रेस काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal) ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि वो एक्टिंग छोड़ सकती है. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट की मानें तो काजल अग्रवाल ने कहा कि अगर उनके पति उन्हें फिल्में करने से मना करेंगे तो वो तुरंत एक्टिंग छोड़ देंगी. काजल अग्रवाल ने कहा फिलहाल वो एक्टिंग पर पूरा ध्यान दे रही हैं. शादी के बाद भी उन्हें उनके पति गौतम किचलू और परिवारवालों से पूरा सहियोग मिला है. यही वजह है कि वे अभी भी अपने फिल्मी करियर पर ध्यान दे पा रही हैं. 

फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने की तौयारी

काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal) ने साथ ही ये भी कहा कि उन्हें नहीं पता कि वो कब तक एक्टिंग को जारी रख पाएंगी. एक्ट्रेस ने कहा कि अगर उनके पति उन्हें एक्टिंग छोड़ने के लिए कहते हैं तो वो तुरंत ही फिल्मी दुनिया को अलविदा कह देंगी. इतना ही नहीं, एक्ट्रेस ने साफ तौप पर कहा कि वो नई फिल्में नहीं साइन कर रही हैं. वे सिर्फ अपने पुराने साइन किए हुए प्रोजेक्ट्स पर ध्याद दे रही हैं. 

इस फिल्म में आएंगी नजर

बता दें, काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal) जल्दी ही चिरंजीवी स्टारर फिल्म ‘आचार्य’ में नजर आएंगी. इस फिल्म के निर्देशक कोरतल्ला शिवा हैं. इसके अलावा वो तमिल फिल्म ‘इंडियन 2’ और ‘हे सिनामिका’ में नजर आने वाली हैं. इससे पहले वे फिल्म ‘मुंबई सागा’ और साउथ फिल्म ‘मोशागुल्ला’ में नजर आई थीं. काजल की शादी खूब चर्चा में रही थी. काजल की हनीमून तस्वीरें भी खूब वायरल हुई थीं. 

ये भी पढ़ें: Radhika Apte की न्यूड तस्वीरें हुईं लीक, शर्म के मारे चार दिनों तक घर से नहीं निकलीं बाहर

एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट और इंटरेस्टिंग खबरों के लिए यहां क्लिक कर Zee News के Entertainment Facebook Page को लाइक करें