
चिकमंगलूर: कर्नाटक (Karnataka) के चिकमंगलूर (Chikkamagaluru) से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक दलित समुदाय के शख्स ने आरोप लगाया है कि पुलिस स्टेशन में उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया. उसे यूरिन पीने के लिए मजबूर (Dalit Man Forced To Drink Urine) किया गया.
आरोपी सब-इंस्पेक्टर के खिलाफ केस दर्ज
चिकमंगलूर के एसपी ने कहा है कि मामले के सामने आने के बाद आरोपी सब-इंस्पेक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और डिपार्टमेंटल इंक्वायरी का आदेश दे दिया गया है. आरोपी सब-इंस्पेक्टर का ट्रांसफर कर दिया गया है.
पीड़ित ने सुनाई आपबीती
पीड़ित ने बताया कि हिरासत में लेकर पुलिस स्टेशन में उसे बुरी तरह पीटा गया. उसके हाथ-पैरों को बांधा गया. वह प्यासा था. जब उसने पीने के लिए पानी मांगा तो उनमें से एक ने उसके ऊपर यूरिन कर दिया. उन्होंने उससे कहा कि अगर छूटना चाहते हो तो जमीन पर पड़े यूरिन को पियो.
ये भी पढ़ें- चक्रवात ‘यास’ को लेकर पीएम मोदी ने बुलाई आपात बैठक, तैयारियों की करेंगे समीक्षा
दलित ने की आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
बता दें कि पीड़ित शख्स ने डीजीपी ऑफिस में लिखित शिकायत दर्ज करवाई है. शिकायत के मुताबिक, बीते 10 मई को हिरासत में उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया. पीड़ित ने आरोपी इंस्पेक्टर के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है. पीड़ित ने बताया कि हिरासत में होने के दौरान सब-इंस्पेक्टर ने उसको भद्दी-भद्दी गालियां भी दीं.
पीड़ित ने बताया कि गांव वालों से सुरक्षा के लिए उसने खुद पुलिस को बुलाया था. लेकिन उनके खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय पुलिस ने उसको हिरासत में ले लिया और उसके ऊपर झूठे आरोप लगाए.
ये भी पढ़ें- मास्क पहनने से फैल रहा ब्लैक फंगस? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती
जान लें कि कर्नाटक पुलिस ने इस मामले में शनिवार को जांच का आदेश दिया था. ये घटना कथित रूप से चिकमंगलूर के गोनीबीडू पुलिस स्टेशन में हुई.
LIVE TV
