
श्रीनगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) से एक छह साल की कश्मीरी बच्ची (Kashmiri Girl) ने ज्यादा होमवर्क मिलने की शिकायत की थी. बच्ची ने भावुक अपील करते हुए कहा था कि छोटे बच्चों को ज्यादा काम नहीं दिया जाना चाहिए. उसकी इस अपील पर शिक्षा विभाग ने अमल कर दिया है. जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा (Manoj Sinha) के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिसमें ऑनलाइन क्लासेज (Online Classes) के टाइमिंग और होमवर्क का जिक्र है,
LG Manoj Sinha ने दिए थे निर्देश
छह साल की बच्ची कोरोना काल में लंबी ऑनलाइन क्लासेज (Online Classes) और शिक्षकों द्वारा दिए जाने वाले होमवर्क से तंग आ गई है, इसलिए उसने PM मोदी से भावुक अपील की थी. बच्ची का वीडियो वायरल होने के बाद उपराज्यपाल मनोज सिन्हा (LG Manoj Sinha) ने ट्वीट करते हुए कहा था कि स्कूली बच्चों पर होमवर्क का बोझ कम करने के लिए शिक्षा विभाग को 48 घंटे के भीतर नीति बनाने का निर्देश दिया है.
The school education department has decided to limit daily online classes for a maximum one and half hours for class 1 to 8, spread across two sessions. For class 9 to 12 online synchronous learning will not be more than 3 hours. https://t.co/ihB3bkxUBa
— Office of LG J&K (@OfficeOfLGJandK) June 1, 2021
ये भी पढ़ें -CBSE के बाद CISCE और हरियाणा बोर्ड की भी 12वीं की परीक्षाएं रद्द
Education Department ने किए ये बदलाव
मनोज सिन्हा ने शिक्षा विभाग द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी ट्विटर के माध्यम से दी है. उन्होंने बताया है कि बच्ची की क्यूट अपील को ध्यान में रखते हुए कुछ बदलाव किए गए हैं. जैसे कि प्री प्राइमरी के बच्चों की क्लास दिनभर में 30 मिनट से ज्यादा नहीं होगी. इसी तरह, पहली से आठवीं तक की कक्षाएं डेढ़ घंटे के अधिकतम दो सत्रों में होंगी. इसके अलावा, क्लास 5 के बच्चों को होमवर्क नहीं देने की बात भी कही गई है.
LG ने बताया था ‘मासूमियत भरी शिकायत’
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अपने एक अन्य ट्वीट में लिखा है, ‘हमारे बच्चों को खेलने, माता-पिता के साथ बातचीत करने के लिए और अधिक समय चाहिए, जो एक बच्चे के लिए सबसे बड़ा सीखने का अनुभव हो सकता है’. इससे पहले बच्ची की शिकायत पर उन्होंने कहा था कि बहुत ही मासूमियत भरी शिकायत है. स्कूली बच्चों पर होमवर्क का बोझ कम करने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग को 48 घंटे के भीतर नीति बनाने का निर्देश दिया है. बचपन की मासूमियत भगवान का उपहार है और उनके दिन जीवंत, आनंद और आनंद से भरे होने चाहिए.
बच्ची ने PM से की थी ये Complaint
बच्ची ने वीडियो के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी से होमवर्क कम करने की अपील की थी. वीडियो में उसने कहा था, ‘‘अस्सलामु अलैकुम मोदी साहब, मैं एक लड़की बोल रही हूं. मैं छह साल की हूं, मैं जूम क्लास की बातें बोल सकती हूं. 6 साल के बच्चे जो होते हैं, उनको ज्यादा काम क्यों रखते हैं. पहले अंग्रेजी, गणित, उर्दू, ईवीएस और उसके बाद कंप्यूटर की क्लास. मुझे 10 बजे से लेकर 2 बजे तक क्लास अटेंड करनी पड़ती है. इतना काम तो बड़े बच्चों के पास होता है’. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
