
नई दिल्ली: भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी (Mehul Choksi) को डोमिनिका (Dominica) से प्रत्यर्पित किए जाने की कोशिशों के बीच डोमिनिका हाई कोर्ट (Dominica High Court) की सुनवाई टल गई है. मामले में कल फिर सुनवाई होगी. भारतीय अधिकारियों की एक टीम डोमिनिका में ही डेरा डाले हुए है. उधर मेहुल चोकसी की पत्नी प्रीती चोकसी ने कथित ‘मिस्ट्री गर्ल’ को लेकर चलाई जा रही खबरों पर चुप्पी तोड़ी है.
2018 से एंटीगुआ में है मेहुल
मेहुल चोकसी (Mehul Choksi) 23 मई को एंटीगुआ (Antigua & Barbuda) से रहस्यमय तरीके से लापता हो गया था जहां वह 2018 से एक नागरिक के रूप में रह रहा है. 2019 में एंटीगुआ के PM Gaston Browne ने भी ये माना था कि मेहुल चौकसी ने नागरिकता से संबंधित जानकारी छुपाई थी. जो 8 सदस्यीय लीगल टीम है वो इस लेटर को डोमिनिका की कोर्ट में पेश कर सकती है. एंटीगुआ के प्रधानमंत्री ने अब कहा है, खुद को कानून और चांज एजेंसियों से बचाने के लिए, अपनी नागरिकता के निरस्त होने से बचाने के लिए चोकसी अदालतों का इस्तेमाल कर रहा है.
भारतीय अधिकारियों ने दिया ये तर्क
उधर केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के पूर्व निदेशक एपी सिंह ने कहा, ‘डोमिनिका मेहुल चोकसी को भारत भेज सकता है क्योंकि उसके पास डोमिनिका में कोई कानूनी अधिकार नहीं है.’ हालांकि मेहुल चोकसी ने अदालत के सामने आरोप लगाया कि उसका अपहरण कर लिया गया और उसकी इच्छा के विरुद्ध किसी तीसरे देश (डोमिनिका) में लाया गया. अब अदालत चोकसी के निर्वासन पर अदालत को फैसला लेना है. दूसरी तरफ डोमिनिका पहुंची भारतीय अधिकारियों की टीम का तर्क है कि चोकसी अब भी भारतीय नागरिक है और उसके खिलाफ इंटरपोल रेड नोटिस जारी है.
यह भी पढ़ें; छुड़ाने के लिए डोमिनिका पहुंचा भगोड़े मेहुल का भाई, वहां के नेता से करना चाहता था ‘डील’!
घूस देने की पेशकश!
उधर मेहुल चौकसी का भाई चेतन चौकसी डोमिनिका पहुंच चुका है. चोकसी का भाई कानूनी मामले में सहयोग के लिए प्राइवेट प्लेन से 29 मई को डोमिनिका पहुंचा है. कैरेबियन अखबार ने दावा किया है कि मेहुल चौकसी के भाई ने डोमिनिका के विपक्षी नेता को घूस देने की पेशकश की थी लेकिन हमारे सहयोगी चैनल WION से बात करते हुए डोमिनिका के नेता विपक्ष लेनॉक्स लिंटन ने इन सभी आरोपों को नकार दिया है.
‘मिस्ट्री गर्ल’ पर चोकसी की पत्नी ने तोड़ी चुप्पी
उधर मेहुल चोकसी की पत्नी प्रीती चोकसी ने कथित गर्लफ्रेंड ‘मिस्ट्री गर्ल’ को लेकर चलाई जा रही खबरों पर चुप्पी तोड़ी है. प्रीती ने कहा है, ‘वह महिला मेरे पति को जानती थी, जब वह एंटीगुआ आती थी तो वह मेरे पति से मिलने जाती थी लेकिन मीडिया चैनलों पर दिखाई गई महिला बारबरा नहीं है.
शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना क्यों?
प्रीती चोकसी ने कहा, ‘मेहुल को शारीरिक और मानसिक तौर पर प्रताड़ना दी गई है, मानवाधिकारों की अनदेखी है. अगर उसे जिंदा वापस लाना चाहते हैं तो शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित क्यों किया गया. जबकि मेहुल को कई हेल्थ प्रॉब्लम हैं. वह एक एंटीगुआन नागरिक है और एंटीगुआ और बारबुडा संविधान के अनुसार सभी अधिकार, सुरक्षा प्राप्त हैं. मुझे कैरेबियाई देशों के कानून के शासन में पूरा विश्वास है. हम जल्द से जल्द एंटीगुआ में उनकी सुरक्षित और सही वापसी का इंताजार कर रहे हैं.
LIVE TV
