

Monsoon Update India: राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में उमस भरी गर्मी (Monsoon Update Delhi) ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. ऐसे में लोगों के मन में केवल एक ही सवाल है कि आखिर बारिश कब होगी? मानसून कब तक एंट्री लेगा? मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी 29 जून को दिल्ली में बादल छाए रहेंगे और बारिश भी हो सकती है.
30 जून को दिल्ली में हो सकती है भारी बारिश
मौसम विभाग के बुलेटिन के अनुसार, अगले 24 घंटे में बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर के कई हिस्सों में मानसून के लिए मौसम अनुकूल है. साथ ही राजधानी दिल्ली में 30 जून से 1 जुलाई के बीच मानसून दस्तक दे सकता है. इस दौरान भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं. 30 जून को बारिश और तेज हवाओं को लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है.
10 दिनों में मानसून का देखने को मिलेगा असर
मौसम विभाग के एक्सपर्ट्स का कहना है कि मानसून दिल्ली से कुछ ही दूरी पर है. ऐसे में अगले 10 दिनों में बारिश होने की उम्मीद है. वहीं, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में भी 30 जून या 31 जुलाई को मॉनसून पहुंच जाएगा.
इन इलाकों में भी होगी बारिश
IMD ने कहा, ‘जिन क्षेत्रों की ओर मॉनसून के बढ़ने की संभावना है, उनमें अरब सागर और गुजरात के बचे हुए हिस्से, राजस्थान के कुछ हिस्से, मध्य प्रदेश के शेष भाग, पूरा उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश तथा जम्मू कश्मीर, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ भाग तथा दिल्ली शामिल है. इन क्षेत्रों में 30 जून से एक जुलाई के बीच 48 घंटे के दौरान बारिश होने की संभावना है.’
LIVE TV

