News in Brief

नई दिल्ली: सीबीएसई (CBSE) के बाद अब राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान ने 12वीं की परीक्षाओं (NIOS 12th Exam 2021) को रद्द करने का ऐलान कर दिया है. अब स्टूडेंट्स के लिए पासिंग क्राइटेरिया तैयार कर उनका रिजल्ट घोषित किया जाएगा.

ये बोर्ड भी रद्द कर चुके हैं परीक्षा

बताते चलें कि कोरोना महामारी (Coronavirus) की दूसरी लहर के प्रकोप को देखते हुए केंद्र सरकार सीबीएसई (CBSE) की परीक्षा रद्द कर चुकी हैं. उसके नक्शेकदम पर चलते हुए बाद में यूपी समेत कई राज्यों ने भी 12वीं के बोर्ड एग्जाम कैंसल करने का ऐलान कर दिया. ये सब इससे पहले 10वीं की बोर्ड परीक्षा को भी रद्द कर चुके थे. 

तैयार किया जाएगा ऑब्जेक्टिव क्राइटेरिया

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक (Ramesh Pokhriyal Nishank) ने कहा कि स्टूडेंट्स की सुरक्षा को देखते हुए एनआईओएस (NIOS) की कक्षा 12 की परीक्षाओं को रद्द करने का निर्णय लिया गया है. इसके साथ ही सीनियर सेकेंडरी पाठ्यक्रमों के लिए भी थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं. छात्रों के मूल्यांकन के लिए ऑब्जेक्टिव क्राइटेरिया जल्द ही संस्थान द्वारा तैयार किया जाएगा. 

शिक्षा मंत्री ने कहा कि संस्थान की ओर से बनाए गए क्राइटेरिया के आधार पर ही छात्रों का एग्जाम रिजल्ट तैयार किया जाएगा. इससे करीब 1.75 लाख छात्रों को फायदा होगा. उन्होंने कहा कि अगर कोई स्टूडेंट इस रिजल्ट से संतुष्ट नहीं होगा तो उसे ऑफलाइन या ऑन-डिमांड परीक्षा देने का विकल्प दिया जाएगा. यह परीक्षा कोरोना से हालात ठीक होने पर आयोजित की जाएगी. 

ये भी पढ़ें- CBSE 12th Result 2021: केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने बनाई 12 सदस्यीय कमेटी, 10 दिनों में तैयार करेगी रिजल्ट के मानक

जून में होने वाली थी बोर्ड परीक्षा

बताते चलें कि NIOS की 12वीं की परीक्षाएं जून में आयोजित होने वाली थी. इसी बीच कोरोना (Coronavirus) की दूसरी लहर के प्रकोप और अन्य बोर्डों के फैसले को देखते हुए संस्थान ने इसे रद्द करने का फैसला ले लिया.  सार्वजनिक परीक्षा या ओडीई में संबंधित अभ्यर्थी का परिणाम अंतिम माना जाएगा. NIOS ने स्पष्ट कहा है कि अगर कोई स्टूडेंट परीक्षा देने का विकल्प चुनता है तो उसका पुराना रिजल्ट अपने आप खारिज हो जाएगा और परीक्षा में उसके प्रदर्शन के आधार पर नंबर दिए जाएंगे. 

LIVE TV