Alka Yagnik reacts To Padma Bhushan Honour: 59 साल की अल्का याग्निक को पद्म भूषण अवॉर्ड से सम्मानित करने का भारत सरकार ने ऐलान किया है. अल्का याग्निक बॉलीवुड की फेमस और नामचीन सिंगर हैं. इन्होंने अब तक कई हजार गानों को अपनी सुरीली आवाज दी है. ऐसे में जैसे ही अल्का को इस ऐलान के बारे में पता चला तो उनकी खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा. खुशी जाहिर करते हुए बड़ी बात कह दी.
क्या बोलीं अल्का याग्निक?
एचटी सिटी से बात करते हुए अल्का याग्निक ने कहा- ‘मैं भारत सरकार को शुक्रिया कहना चाहती हूं कि उन्होंने मुझे इतने बड़े सम्मान से सम्मानित करने का फैसला किया. मैं अपने सभी लिस्नर्स को उनके इस अपार प्यार के लिए भी धन्यवाद कहना चाहती हूं.’
चार साल की उम्र से गा रहीं
अल्का याग्निक चार दशक से हिंदी सिनेमाजगत में एक्टिव हैं. इन्होंने 25 से अधिक भाषाओं में 22,000 से ज्यादा गाने रिकॉर्ड किए. वहीं, 1000 से ज्यादा फिल्मों में अपनी आवाज दी और 2500 हिंदी गाने गाए हैं. इनका नाम सबसे ज्यादा सुनी जाने वाली कलाकारों में से एक है.महज 4 साल की उम्र से अल्का याग्निक ने गाना शुरू कर दिया था. इसके बाद 1980 में ‘पायल की झंकार’ हिंदी मूवी से अपने प्लेबैक सिंगिंग करियर की शुरुआत की. बीते 46 साल में अल्का ने एक से बढ़कर एक चार्टबस्टर गाने दिए हैं. जिसमें ‘एक दो तीन’, ‘अगर तुम साथ हो’, ‘कुछ कुछ होता है’ शामिल है.
धर्मेंद्र को पद्म विभूषण, सुरों की मलिका अल्का याग्निक को पद्म भूषण…किन हस्तियों को मिले भारत के बड़े नागरिक सम्मान
पति से कई साल से अलग
निजी लाइफ की बात करें तो इन्होंने 1989 में नीरज कपूर से शादी की थी. शादी के बाद वो महज कुछ वक्त ही उनके साथ रह पाईं और कई साल से अलग रह रही हैं. अल्का की एक बेटी है जिसका नाम सायशा कपूर है.
