News in Brief

Gallantry Awards 2026: देश सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है. गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति की ओर से वीरता पुरस्कार के नामों की घोषणा की गई है. वीरता पुरसकार के विजेताओं में ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का नाम शामिल हैं. शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र से सम्मानित किया जाएगा. वहीं, सेना के तीन जवानों को कीर्ति चक्र से सम्मानित किया जाना है. दरअसल, ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला पहले भारतीय बने और इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पहुंचे थे. हालांकि, अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय बने.शुभांशु शुक्ला को सर्वोच्च शांतिकाल का वीरता पुरस्कार अशोक चक्र से सम्मानित किया गया है. 

वहीं, शुभांशु शुक्ला के अलावा गगनयान मिशन के लिए चुने गए चार अंतरिक्ष यात्रियों में से एक ग्रुप कैप्टन पीबी नायर को कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया है. जानकारी दें कि एक फाइटर पायलत के तौर पर शुक्ला के पास Su-30 MKI,  MiG-21, Mig-29 और An-32 सहित कई विभिन्न लड़ाकू विमानों को उड़ाने का अनुभव है. शुभांशु शुक्ला करीब 2000 घंटों के उड़ान का अनुभव रखते हैं. 

इन वीरों का भी सम्मान 

Add Zee News as a Preferred Source

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 70 सशस्त्र बलों के जवानों को वीरता पुरस्कार देने की मंजूरी दी है. इनमें 6 वीरों को यह  सम्मान मरणोपरांत मिलने जा रहा है. इनमें एक ओशोक चक्र, तीन कीर्ति चक्र, 13 शौर्य चक्र, एक बार टू सेना मेडल और 44 सेना मेडल शामिल है. ज्ञात हो कि जिनको कीर्ति चक्र से सम्मानित किया जाएगा, उनमें नायब सूबेदार, मेजर अर्शदीप सिंह और ग्रुप कैप्टन प्रशांत बाल कृष्णन नायर शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: 5 को पद्मविभूषण, 13 को पद्म भूषण, 113 को पद्मश्री…अवॉर्ड पाने वाली हस्तियों की यहां पढ़ें पूरी लिस्ट

13 वीरों का शौर्य चक्र से सम्मान 

जिन वीरों को शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है, उनमें लेफ्टिनेंट कर्नल घाटगे आदित्य श्रीकुमार, 21 बटालियन, पैराशूट रेजिमेंट (स्पेशल फोर्सेज); मेजर अंशुल बाल्टू, 32 असम राइफल्स; मेजर शिवकांत यादव, 5वीं बटालियन, पैराशूट रेजिमेंट (स्पेशल फोर्सेज); मेजर विवेक, 42 राष्ट्रीय राइफल्स; मेजर लीशांगथेम दीपक सिंह, 11वीं बटालियन, पैराशूट रेजिमेंट (स्पेशल फोर्सेज); कैप्टन योगेंद्र सिंह ठाकुर, 6वीं बटालियन, पैराशूट रेजिमेंट (स्पेशल फोर्सेज); सूबेदार पी एच मोसेस, 1 असम राइफल्स; लांस दफादार बलदेव चंद, 4 राष्ट्रीय राइफल्स; राइफलमैन मंगलम सांग वैफेई, 3 असम राइफल्स; राइफलमैन धुरबा ज्योति दत्ता, 33 असम राइफल्स; लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना के, इंडियन नेवी; लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा ए, इंडियन नेवी; असिस्टेंट कमांडेंट विपिन विल्सन शामिल हैं. (इनपुट- एएनआई)

यह भी पढ़ें: ड्रोन ने आदमकद टारगेट पर 100 मीटर दूर से ठोकी ताबड़तोड़ 20 गोलियां, 100% स्ट्राइक रेट देख हैरान रह गई फौज