नई दिल्ली: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की जेठानी हैं सोफी टर्नर (Sophie Turner). सोफी टर्नर (Sophie Turner) ‘गेम ऑफ थ्रोन’ में नजर आ चुकी हैं और इन दिनों सुर्खियों का भी हिस्सा हैं. सोफी ने हाल ही में एक इंस्टा स्टोरी शेयर की, जिसे देख लोग ये कयास लगाने लगे कि वो बाइसेक्शुअल हैं.
‘मैं स्ट्रेट नहीं हूं’
सोफी टर्नर (Sophie Turner) ने प्राइड मंथ के सेलिब्रेशन पर एक पोस्ट किया था. इसमें लिखा था कि टाइम स्ट्रेट नहीं है और न ही मैं. इस पर लोग उनके बाईसेक्शुअल होने के कयास लगा रहे हैं. उनकी इंस्टा स्टोरी का स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है.
मनाया जा रहा प्राइड मंथ
अमेरिका में जून का महीना प्राइड मंथ (America Pride Month) के तौर पर सेलिब्रेट किया जाता है यानी ये पूरा महीना LGBTQ समुदाय के सम्मान में मनाया जाता है. प्राइड मंथ (Pride Month) को लेकर सोफी टर्नर (Sophie Turner) ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की, जिसके बाद लोग उन्हें बाइसेक्शुअल समझने लगे.
सोफी की इंस्टा स्टोरी हुई वायरल
सोफी टर्नर (Sophie Turner Insta Story) ने इंस्टा स्टोरी में कई कैप्शंस और एनिमेटेड स्टीकर्स थे. स्टोरी में लिखा था, ये प्राइड मंथ है बेबी. टाइम स्ट्रेट नहीं है और न ही मैं. इसमें एक स्टिकर दिख रहा था जिसमें लिखा था, हटो मैं गे हूं, बाई प्राइड, गे प्राइड जैसे स्टिकर्स भी थे. सोफी के फैन्स ने उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ट्विटर पर रिऐक्शंस दे रहे हैं.

इंटरव्यू में कही थी दिल की बात
2019 में रोलिंग स्टोन्स के साथ इंटरव्यू में सोफी (Sophie Turner Interview) ने कहा था, ‘मैंने पूरी जिंदगी अकेले रहने के लिए खुद को पूरी तरह तैयार कर लिया है. मुझे लगता है कि एक बार आपको सही इंसान मिल जाता है तो आपको पता चल जाता है. मुझे लगता है कि मैं उम्र से ज्यादा मेरी आत्मा की उम्र है. मुझे लगता है कि मैं बहुत जी चुकी हूं. मैं कई लड़कों से मिली हूं, मैं कई लड़कियों से मिल चुकी हूं. मैं 22 साल का फील ही नहीं करती. मुझे 27 या 28 साल का फील होता है. हर कोई एक्सपेरिमेंट करता है. मैं एक आत्मा से प्यार करती हूं न कि जेंडर से.’
