News in Brief

नई दिल्ली: शिक्षा के अधिकार यानी आरटीई कानून के नियमों के उल्लंघन के लिए नोएडा के 33 प्राइवेट स्कूलों को नोटिस जारी किया गया है. 

रिपोर्ट के मुताबिक, प्रशासन को ऐसी शिकायत मिली थी कि ये स्कूल कोटा को लेकर बनाए कानून में प्रवाधानों का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं. जिसकी वजह से गरीब और सामाजिक रूप से पिछड़े लोगों को जो फायदा मिलना चाहिए, वो नहीं मिल पा रहा. 

आरटीई कानून के उल्लंघन का मामला

 

जिन स्कूलों को नोटिस भेजा गया है, इनमें लोटस वैली इंटरनेशनल, डीपीएस और विश्व भारती जैसे बड़े स्कूलों के नाम भी शामिल हैं. 

बता दें कि शिक्षा के अधिकार कानून के तहत इन स्कूलों को 25 प्रतिशत सीट आर्थिक रूप से कमजारे छात्रों के लिए रिजर्व रखनी थी, जिसका इन स्कूलों ने उल्लंघन किया.

इसी को लेकर बीएसए ने 33 स्कूलों को नोटिस जारी किया है. इन पर आरोप है कि इन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए रिजर्व सीटों को लेकर प्रावधानों का खुलेआम उल्लंघन किया. 

लिस्ट में कई बड़े स्कूलों के नाम

 

प्रशासन ने शहर में ऐसे प्राइवेट स्कूलों पर नकेल कसने के लिए पूरी तैयारी कर ली है. इस लिस्ट में गौतम बुद्ध नगर के कई बड़े प्राइवेट स्कूलों के नाम शामिल हैं. पूरी लिस्ट यहां देखें-

लोटस वैली इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 126
उत्तराखंड पब्लिक स्कूल 
डीपीएस स्कूल सेक्टर 30 नोएडा
विश्व भारती पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा
रायन इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर टेक जो 4
सेंट जॉन्स स्कूल ग्रेटर नोएडा वेस्ट
एस्टर पब्लिक स्कूल
इंद्रप्रस्थ ग्लोबल स्कूल
स्टेप बाय स्टेप स्कूल सेक्टर 132
मयूर स्कूल नोएडा
द मिलेनियम स्कूल सेक्टर 119
ग्लोबल इंडियन इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 71
राघव ग्लोबल स्कूल सरफाबाद

मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 46
फ्लोरेंस इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा
धर्म पब्लिक स्कूल सेक्टर 22
डीएसआर मॉडर्न स्कूल चौरा सेक्टर 22
कोठारी इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 50
रामग्या स्कूल दादरी
रामग्या स्कूल सेक्टर 50
सफायर इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 70
जेएसएस पब्लिक स्कूल सेक्टर 61
जेबीएम पब्लिक स्कूल सेक्टर 132
मै​रीगोल्ड पब्लिक स्कूल सेक्टर 20
एपीजे स्कूल फिल्म सिटी नोएडा
दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा
समसारा द वर्ल्ड एकेडमी ग्रेटर नोएडा
ग्रेट कोलम्बस स्कूल छपरौली
जेपी पब्लिक स्कूल नोएडा 
सनराइज पब्लिक स्कूल छपरौली 
विश्व भारती स्कूल नोएडा