Pune Election Result Live: पुणे वासियों के लिए आज का दिन काफी ज्यादा अहम होने वाला है. क्योंकि आज पुणे महानगरपालिका चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे, पुणे डिप्टी सीएम अजित पवार का गढ़ माना जाता है, ऐसे में यहां पर उनकी साथ दांव पर लगी है. इसके अलावा बीजेपी और एनसीपी (शरद पवार गुट) ने भी लड़ाई दिलचस्प कर दी है. राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे के साथ आने की वजह से लोगों कि निगाहें और ज्यादा पुणे के परिणाम पर है.
कब शुरू होगी गिनती?
रिपोर्ट के मुताबिक पुणे में 41 वार्ड हैं जिनमें कुल 162 पार्षद सीटें हैं और यहां पर 3,481,379 वोटर हैं. पुणे महानगरपालिका के लिए मतदान 15 जनवरी 2026 को संपन्न हुआ था. यहां पर चुनावी प्रक्रिया की शुरुआत 23 दिसंबर 2025 को नामांकन पत्र भरने के साथ हुई थी. पुणे के उम्मीदवारों को अपने पर्चे दाखिल करने के लिए 30 दिसंबर 2025 तक का समय दिया गया था. पुणे नगर निगम वोटों की गिनती सुबह 10 बजे शुरू होगी.
