News in Brief

लुधियाना: पंजाब (Punjab) के लुधियाना (Ludhiana) से रेप का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां 17 साल की एक नाबालिग युवती के साथ उसके क्लासमेट ने कथित रूप से रेप (Two Minors Booked For Raping Classmate) किया. दरिंदों ने लिफ्ट देने के बहाने पीड़िता को अपनी कार में बैठाया था.

वारदात के बाद से दोनों आरोपी फरार

हिंदुस्तान टाइम्स में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों आरोपी लुधियाना के गुरु नानक नगर और नवी आबादी के रहने वाले हैं. वारदात के बाद से आरोपी फरार हैं. पुलिस उनकी तलाश में जुटी है.

ये भी पढ़ें- गर्लफ्रेंड की शादी में दुल्हन बनकर पहुंचा युवक, जानिए फिर क्या हुआ

उस दिन क्या हुआ था?

पीड़ित युवती की मां ने बताया कि बुधवार को उनकी बेटी अपनी एक दोस्त के साथ मार्केट में बुक लेने गई थी. रास्ते में उनको कार में सवार दो क्लासमेट मिल गए. उन्होंने दोनों बच्चियों को लिफ्ट ऑफर की. वो क्लासमेट थे इसीलिए दोनों लड़कियां कार में बैठ गईं. फिर थोड़ी दूर चलने के बाद आरोपियों ने मेरी बेटी की दोस्त को कार से उतार दिया और जल्दी से कार का दरवाजा बंद कर लिया.

उन्होंने कहा कि दरिंदों ने कार आगे ले जाकर राधा स्वामी वाटिका के पास रोकी और उनमें से एक ने मेरी बेटी के साथ दरिंदगी की. इसके बाद उन्होंने मेरी बेटी को कार से धकेल दिया और मौके से फरार हो गए.

ये भी पढ़ें- बेहद खास है आज का दिन, क्या आप जानते हैं पर्यावरण से जुड़ी ये काम की बातें?

आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई

इस मामले पर पुलिस अधिकारी ने कहा कि पीड़िता का बयान रिकॉर्ड कर लिया गया है. दोनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376-D और धारा 354 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पीड़िता नाबालिग है इसलिए आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) भी लगाया गया है. घटना को अंजाम देने के बाद से दोनों आरोपी फरार हैं. उनकी तलाश जारी है.

LIVE TV