Rafale At Republic Day 2026 Parade Video: नई दिल्ली में सोमवार 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस की परेड में फाइटर जेट राफेल ने कर्तव्य पथ के ऊपर एक शानदार करतब दिखाया, जिसने आयोजन स्थल पर मौजूद सभी दर्शकों का मन मोह लिया. बता दें कि भारत आज अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. इस मौके पर नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर एक भव्य परेड का आयोजन किया गया, जिसमें देश की सैन्य शक्ति का प्रदर्शन किया गया.
परेड में दिखा राफेल का जलवा
परेड के दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें 900 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से उड़ रहे एक राफेल जेट को आश्चर्यजनक ऊर्ध्वाधर युद्धाभ्यास (Vertical Manoeuvre) करते हुए देखा जा सकता है. बता दें कि इस विमान को ग्रुप कैप्टन अमित गेहानी और फ्लाइट लेफ्टिनेंट उत्कर्ष शर्मा उड़ा रहे थे. दोनों पायलट भारतीय वायु सेना के 17वें स्क्वाड्रन से जुड़े हैं, जिसे गोल्डन एरो के नाम से भी जाना जाता है. बता दें कि गणतंत्र दिवस समारोह में टेल नंबर BS-002 वाला राफेल जेट भी दिखाया गया था, जिसे पाकिस्तानी वायु सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद 4 दिनों तक चले संघर्ष में मार गिराने का झूठा दावा किया था.
ये भी पढ़ें- सियाचिन के ‘रक्षक’ और लद्दाख के ‘सिकंदर’! जब ऊंटों और शिकारी बाज ने कर्तव्य पथ पर भरी हुंकार; देखें सेना की अनदेखी ताकत
ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े डिस्प्ले दिखाए गए
रिपब्लिक डे परेड और समारोह में भारतीय सेना की ओर से मई 2025 में पाकिस्तान स्थित आतंकवादियों के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े डिस्प्ले भी दिखाए गए.
The Mighty Rafale On Republic Day 2026pic.twitter.com/LSdTluTWmg
— Jayess (@Sootradhar) January 26, 2026
बता दें कि इस ऑपरेशन में राफेल जेट का भी इस्तेमाल किया गया था. परेड में डिस्प्ले की गई तीनों सेनाओं की झांकी में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना की ओर से इस्तेमाल किए गए प्रमुख हथियारों को भी दिखाया गया था.
ये भी पढ़ें- दिल्ली परेड में दिखी ऑपरेशन सिंदूर की झलक, गर्व से आसमान में देखते रहे पीएम… शर्म में डूबा पाकिस्तान
S-400 भी दिखा
झांकी में स्कैल्प मिसाइलों से लैस राफेल विमान, Su-30 MKI और S-400 एयर डिफेंस सिस्टम को भी ट्राई सर्विसेज झांकी में प्रदर्शित किया गया था. इसके अलावा गणतंत्र दिवस के मौके पर भारतीय वायु सेना की टुकड़ी की परेड के दौरान कर्तव्य पथ के ऊपर सिंदूर की एक विशेष आकृति भी दिखाई दी, जिसमें भारतीय वायु सेना के 2 राफेल, 2 सुखोई, 2 मिग 29 और एक जगुआर लड़ाकू विमान शामिल थे.
