News in Brief

बॉलीवुड के जाने-माने फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर हुई फायरिंग मामले में पुणे पुलिस ने रविवार को 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. देर रात करीब 12: 45 मिनट पर पांच लोगों ने जुहू में मौजूद 9 मंजिला इमारत की पहले फ्लोर पर फायरिंग की थी. इस दौरान हमलावरों ने करीब 4 से 5 राउंड फायरिंग की, जिसमें एक गोली बिल्डिंग में मौजूद जिम के शीशे में जा फंसी.

पुलिस ने मामले की जांच में बढ़ाई तेजी
इस चौंका देने वाली घटना के बाद से पुलिस ने रोहित शेट्टी के घर के बाहर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात कर दिया और हमलावरों की तलाश करनी शुरू कर दी थी. जांच के दौरान वर्जे मारवाड़ी पुलिस स्टेशन के एक ऑपरेशन में पुणे के कर्वेनगर और ध्यारी इलाके से गोलीबारी की घटना के मामले में 5 लोगों को पकड़ा गया है. जिसकी जांच हो रही है. वहीं शुरुआती जांच में इन 5 लोगों का संबंध लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य शुभम लोनकर से होने की खबर मिली थी, जो कि बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में आरोपी है. 

5 लोगों की हुई गिरफ्तारी 
पुलिस द्वारा 5 लोगों की गिरफ्तारी के बाद अब सोशल मीडिया पर एक धमकी भरा पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है. इस वायरल पोस्ट में ये दावा किया गया है कि रोहित शेट्टी के घर के बाहर गोलीबारी मामले में शुभम लोनकर का हाथ है. पुणे पुलिस के डीसीपी संभाजी कदम ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि इस घटना में अब तक 5 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिन्हें द्वारा वारजे मालवाड़ी पुलिस स्टेशन के कर्मियों ने हिरासत में लिया है. वारजे मालवाड़ी पुलिस स्टेशन के कर्मियों द्वारा हिरासत में लिए गए लोगों की पहचान इस प्रकार हुई है. कर्वे नगर के रहने वाले आदित्य गायकी (19) और अमन मारोटे (27) के रूप में, धायरी निवासी सिद्धार्थ येनपुरे (20), स्वप्निल सकट (23) और समर्थ पोमाजी (18) में की गई है. 

Add Zee News as a Preferred Source

बिश्नोई गैंग फिर दी धमकी 
पुलिस अधिकारी ने इस घटना के बारे में आगे जानकारी देते हुए बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में बिश्नोई गैंग के मेंबर हरि बॉक्सर और हरमन शांडू का नाम भी शामिल है. इस पोस्ट में लिखा था, ‘हमने उसे कई बार मैसेज भेजकर अपने काम में दखल न देने को कहा था, लेकिन उसने हमारी बात नहीं मानी.’ वहीं इस पोस्ट में आगे लिखा गया, ये तो सिर्फ एक ट्रेलर है. वो अगर बात नहीं मानेगा, तो अगली बार गोलियां उसके घर के बाहर नहीं, बल्कि उसके घर के अंदर बेडरूम में चलेंगी.’ पुलिस ने बताया कि मामले में हिरासत में लिए गए लोगों से कड़ी पूछताछ की जा रही है और उनमें से तीन को गिरफ्तार करेगी क्योंकि हमलावरों को रसद मुहैया (खाने-पीने की चीजें) कराने में उन्होंने मदद की है.