Mohan Bhagwat: RSS के 100 व्याख्या माला कार्यक्रम में बोलते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि तुलना या राजनीतिक नजरिए से संगठन को समझने की कोशिश करने से अक्सर गलतफहमियां पैदा होती हैं. RSS को सिर्फ एक और सेवा संगठन के तौर पर देखना गलत होगा. उन्होंने RSS को भारतीय जनता पार्टी (BJP) से जोड़ने के खिलाफ भी चेतावनी देते हुए ये बात कही है.
चेतावनी देते हुए भागवत ने कहा कि बहुत से लोगों की आदत है कि वे ‘संघ’ को BJP के नजरिए से समझते हैं, जो एक बहुत बड़ी गलती है. इससे पहले एक यूथ कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए, भागवत ने पिछली सदी में RSS के ऐतिहासिक विकास और आगे बढ़ने के बारे में विस्तार से बताया. उन्होंने कहा कि नैतिक रूप से मजबूत और समाज के लिए समर्पित स्वयंसेवकों को बनाकर एक स्वस्थ समाज और एक मजबूत देश बनाने की दिशा में संगठन की लगातार कोशिशों पर जोर दिया. उन्होंने संघ से जुड़ी कई गलतफहमियों को भी दूर किया.
इसके अलावा कहा कि RSS का मुख्य मकसद सज्जन बनाना है, यानी नैतिक रूप से ईमानदार और अच्छे लोग. ऐसे लोग, जो बिना स्वार्थ के सेवा और मूल्यों पर आधारित जीवन जीते हैं, देश के गौरव और विकास को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं.
इससे पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सौ साल पूरे होने पर सिलीगुड़ी के उत्तर बंग मारवाड़ी भवन में एक प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन (कॉन्फ्रेंस ऑफ एनलाइटेंड सिटिजन्स) हुआ. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ 100 साल का सफर टाइटल वाले इस सम्मेलन में नॉर्थ बंगाल के आठ जिलों से समाज के अलग-अलग तबकों के सौ से ज्यादा प्रबुद्ध नागरिकों ने हिस्सा लिया, साथ ही पड़ोसी राज्य सिक्किम से भी लोग शामिल हुए, RSS चीफ मोहन राव भागवत इस मौके पर चीफ गेस्ट के तौर पर मौजूद थे.
