News in Brief

Sarvam Kaze AI Smartglasses: इंडिया एआई इंपैक्ट समिट 2026 (India AI Impact Summit 2026) में दुनिया नए-नए चमत्कार देख रही है. क्या देसी और क्या विदेशी जो भी इस मंच पर आया उसने आर्टिफिशियल इंजेलिजेंस के नए-नए फीचर्स दिखाकर सबको हैरान कर दिया. इस समिट में 20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष और दुनिया की टॉप एआई कंपनियों के सीईओज की मौजूदगी भारत की बढ़ती ताकत का अहसास करा रही है. समिट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक खास चश्मा पहने नजर आए तो लोग उसकी खासियत जानने के लिए अपने फोन में मौजूद AI प्लेटफार्म्स की मदद लेने लगे. ये खास चश्मा कौन सी कंपनी बनाती है, कैसे और कब आप इसे ऑनलाइन ऑर्डर कर सकेंगे, ऐसे तमाम सवालों का जवाब आपको बताते हैं.

Sarvam Kaze ​क्या है?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी AI इम्पैक्ट समिट 2026 में एक साई-फाई मूवी जैसा स्लीक डिवाइस पहने नजर आए, दरअसल ये डिवाइस कुछ और नहीं बल्कि एक खास चश्मा है, जिसे बनाने वाली कंपनी ने अपने स्मार्ट ग्लासेस को Sarvam Kaze नाम दिया है. पीएम मोदी के ऊपर ये डिवाइस जंच रही है. इसका टीजर हाल ही में लॉन्च हुआ में दिख रहे स्मार्ट ग्लासेस कुछ-कुछ Meta RayBan जैसे हैं. 

Sarvam Kaze की सबसे खाय यूएसपी ये है कि इसे एक देसी यानी भारतीय कंपनी ने बनाया है. दावा है कि इसमें वो सारे फीचर्स हैं जो अन्य टेक कंपनियों के डिवाइस में मौजूद हैं. माना जा रहा है कि ये खास चश्मा Meta Glasses को टक्कर देगा. ये चश्मा जिस कंपनी का है उसके चर्चे बीते कुछ दिनों से जोर शोर से चल रहे हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

कंपनी का नाम भी जानिए

Sarvam AI आजकल खूब चर्चा में है. हाल ही में इस देसी AI मॉडल ने OpenAI ChatGPT और Google Gemini को मात दी थी. अब इसी  कंपनी ने अपना पहला हार्डवेयर डिवाइस रिवील किया है. कंपनी अपने स्मार्ट ग्लासेस की कमर्सियल लॉन्चिंग करने वाली है. इसका टीजर लॉन्च हो चुका है. कंपनी के चीफ प्रत्यूष कुमार के मुताबिक Sarvam AI इसे जल्द ही बड़े पैमाने पर लॉन्च करेगी. इन ग्लासेस का मकसद AI को स्क्रीन से निकालकर रोजमर्रा के जीवन का हिस्सा बनाना है.

Sarvam AI की प्रोफाइल

सर्वम AI भारतीय भाषाओं के लिए बड़े भाषा और स्पीच मॉडल बना रहा है, जिसका मकसद वॉइस-बेस्ड इंटरफेस, डॉक्यूमेंट प्रोसेसिंग और नागरिक-केंद्रित सर्विस को मुमकिन बनाना है. कंपनी ने कहा कि उसके ये इनोवेशन इंसानियत के लिए एक बड़ा बदलाव साबित होंगे.

इनमें सर्वम अक्षर भी शामिल है, जो स्टेट-ऑफ-द-आर्ट एक्यूरेसी देता है जिससे मुश्किल, असल दुनिया के डॉक्यूमेंट का भरोसेमंद डिजिटाइजेशन मुमकिन होता है. एक और इनोवेशन सर्वम स्टूडियो था, जो क्रिएटर्स को भारत के हर कोने में कई भाषाओं में, एक ही कंटेंट देने में मदद करता है. इसके साथ एक स्पीच रिकग्निशन मॉडल सारस V3 भी कंपनी ने कई दूसरे मॉडल्स के साथ लॉन्च किया था. वियरेबल के साथ, सर्वम AI ने बीते कुछ हफ्तों में 11 और AI प्लेटफॉर्म और सॉल्यूशन लॉन्च किए हैं.