News in Brief

Shrikant Tyagi bail plea: नोएडा (Noida) की ग्रैंड ओमैक्स सोसायटी (Grand Omaxe Society) में महिला से गाली-गलौच करने वाले कथित नेता श्रीकांत त्यागी (Srikant Tyagi) को अगले कुछ दिन और रातें जेल में ही बितानी पड़ेगी. दरअसल ओमेक्स सोसाइटी में महिला के साथ छेड़छाड़ के आरोपी श्रीकांत त्यागी की जमानत अर्जी सूरजपुर कोर्ट ने खारिज कर दी है. अदालत ने थाने से श्रीकांत, संजय, राहुल और नकुल की धारा 420,419, 482 में केस डायरी रिपोर्ट मंगवाई थी, आज वो रिपोर्ट भी नही आई अब इसलिए अगली सुनवाई 16 अगस्त को होगी.

16 अगस्त को अगली सुनवाई

श्रीकांत त्यागी ने जमानत याचिका दायर की थी उसके खारिज होने के बाद उसे जेल में ही रहना होगा. आपको बताते चलें कि श्रीकांत त्यागी को अगली सुनवाई तक इसलिए जेल में रहना होगा. नोएडा की पुलिस और प्रशासन श्रीकांत पर लगातार शिकंजा कस रहा था. फरारी के दौरान वो पहले सहारनपुर गया वहां एक रात बिताने के बाद अगले दिन सहारनपुर से मेरठ पहुंचा था, जहां से उसे पुलिस ने अपनी हिरासत में लिया गया था. त्यागी अपने एक करीबी से मिलकर कोर्ट में सरेंडर करने वाला था. बताया जा रहा है कि त्यागी लगातार पत्नी और वकील से बात करने की कोशिश में था. इसी दौरान यूपी पुलिस (UP Police) को उसकी सटीक लोकेशन मिली तो पुलिस ने महिला से बदसलूकी के आरोपी श्रीकांत को मेरठ से धर दबोचा था.

घर पर चला था बुलडोजर

करीब चार दिन बाद पुलिस के हत्थे चढ़े श्रीकांत त्यागी ने कहा है कि उसे अपनी गलती का अहसास है. दूसरी ओर ग्रैंड ओमैक्स सोसाइटी के लोगों का कहना है कि त्यागी का रवैया किसी गुंडे से कम नहीं था. पर इस बार सीधे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीकांत त्यागी पर कड़ा एक्शन लेने का आदेश दिया था. इसलिए उसके कानूनी शिकंजे से बचकर निकलने की कोई गुंजाइश नहीं थी. नोएडा जिला प्रशासन ने तो उसके अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलावा दिया था.

जेल में यूं गुजरी रात

जेल में श्रीकांत को हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया है. जेल अधीक्षक के मुताबिक आरोपी को हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया है. उसे जेल प्रशासन की ओर से दो कंबल और एक चादर दी गई है. जानकारी के अनुसार बीती रात श्रीकांत ने जेल का खाना नहीं खाया था. लेकिन सुबह उसे जेल प्रशासन द्वारा दिया गया नाश्ता और खाना लिया और कुछ अखबार पढ़े. गौरतलब है कि नोएडा पुलिस ने 25 हजार के इनामी ‘गालीबाज’ श्रीकांत त्यागी को बीते मंगलवार को मेरठ से गिरफ्तार किया था. उसी दिन कोर्ट ने सुनवाई करते हुए त्यागी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था. 

ये ख़बर आपने पढ़ी देश की नंबर 1 हिंदी वेबसाइट Zeenews.com/Hindi पर